यह ख़बर 11 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया की अर्जी पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

खास बातें

  • इंडियन पायलट्स गिल्ड के खिलाफ एयर इंडिया की अवमानना याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एयर इंडिया पायलटों के साथ बैठकर मतभेद सुलझा ले।
नई दिल्ली:

इंडियन पायलट्स गिल्ड के खिलाफ एयर इंडिया की अवमानना याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने एयर इंडिया से कहा कि वह पायलटों के साथ बैठकर मतभेद सुलझा ले।

पायलटों की हड़ताल की वजह से एयर इंडिया ने अमेरिका, कनाडा और यूरोप की उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग 15 मई तक बंद कर दी है।  250 से ज्यादा पायलट चार दिन से हड़ताल पर हैं। पायलटों की हड़ताल से गुरुवार से अब तक 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं दूसरी एयरलाइंस में अमेरिका और यूरोप की टिकटें 40 फीसदी तक महंगी मिल रही हैं। एयर इंडिया मैनेजमेंट ने हड़ताली पायलटों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की अर्जी दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने पायलटों की हड़ताल को गैर−कानूनी बताया था जिसके बाद भी पायलटों की हड़ताल जारी रही। इस बीच एयर इंडिया ने अब तक 46 पायलट बर्खास्त कर दिए हैं। पायलटों का कहना है कि मैनेजमेंट उन्हें लम्बे समय से प्रोमोशन नहीं दे रहा। साथ ही वह ट्रेनिंग के मुद्दे पर भी नाराज हैं।