यह ख़बर 04 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया का बीएमआई से कोड शेयरिंग गठजोड़

खास बातें

  • एयर इंडिया ने इंग्लैंड की विमानन कंपनी ब्रिटिश मिडलैंड इंटरनेशनल से कोड शेयरिंग समझौता किया है।
मुंबई:

एयर इंडिया ने इंग्लैंड की विमानन कंपनी ब्रिटिश मिडलैंड इंटरनेशनल (बीएमआई) से कोड शेयरिंग समझौता किया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया ने बड़े यूरोपीय बाजार को देखते हुए यह कदम उठाया है यह सुविधा इसी माह शुरू हो सकती है। एयर इंडिया ने फिलहाल दुनियाभर में दस से अधिक विमानन कंपनियों से ऐसा समझौता किया है। एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा, हम बीएमआई से समझौता पहले ही कर चुके हैं। फिलहाल कुछ तकनीकी औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोड शेयर समझौता इसी माह लागू होने की संभावना है। कंपनी कुछ और फर्मों के साथ भी इसी तरह के समझौते की संभावना तलाश रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com