खास बातें
- पायलटों पर कार्रवाई करते हुए मैनेजमेंट ने इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन के तीन नेताओं सहित 6 पायलटों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
मुंबई: एयर इंडिया के 650 पायलट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पायलटों की मांग है कि उनकी तनख्वाह में बढ़ोतरी की जाए। मैनेजमेंट से बातचीत नाकाम होने के बाद पायलट हड़ताल पर चले गए। दरअसल ये पायलट इंडियन एयरलाइंस के हैं, जिसका विलय एयर इंडिया में कर दिया गया है। पायलटों पर कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया प्रशासन ने इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन के तीन नेताओं सहित 6 पायलटों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें आईसीपीए के महासचिव ऋषभ कपूर भी शामिल हैं। इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन की मान्यता एयर इंडिया ने पहले ही रद्द कर दी है। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर घरेलू उड़ानों पर पड़ा है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।