ध्यान दें, टोल प्लाजा पर 11 नवंबर तक 500, 1,000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे

ध्यान दें, टोल प्लाजा पर 11 नवंबर तक 500, 1,000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक पुराना 500 और 1,000 का नोट स्वीकार होगा
  • सरकार ने देशभर में टोल प्लाजा के लिए लिया है यह फैसला
  • टोल प्लाजा पर जाम तथा लंबी कतारों की वजह से यह कदम उठाया
नई दिल्ली:

सरकार ने देशभर में टोल प्लाजा को 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक पुराना 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने का निर्देश दिया है. इससे टोल प्लाजा पर लंबी कतारें नहीं लगेंगी.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन राघव चंद्रा ने यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ उठाया जिसके बाद यह फैसला किया गया. चंद्रा को राज्यों से सभी टोल प्लाजा पर खराब होती स्थिति की सूचना मिली थी.

चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने देशभर में सभी 365 टोल प्लाजाओं को तत्काल 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने का निर्देश दिया है. 11 नवंबर मध्यरात्रि तक टोल प्लाजा पर ये नोट स्वीकार किए जाएंगे. टोल प्लाजा पर जाम तथा लंबी कतारों की वजह से यह कदम उठाया गया है.’’

चंद्रा ने बताया कि उन्होंने पीएमओ तथा वित्त मंत्रालय से संपर्क उन्हें प्लाजा पर स्थिति से अवगत कराया. उन्हें यात्रियों के अलावा राज्य सरकारों के अधिकारियों से यातायात जाम की कॉल्स मिली थीं. उन्होंने कहा, ‘‘कई हरियाणा और गुजरात सहित कई मुख्य सचिवों के अलावा यात्रियों ने मुझसे संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया.’’ इसके बाद सरकार से संपर्क करने पर टोल प्लाजा पर 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने की अनुमति दे दी गई.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com