खास बातें
- सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड तथा अंबुजा सीमेंट की ब्रिकी मार्च माह में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 42.2 लाख टन हो गई।
New Delhi: होलसिम नियंत्रित सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड तथा अंबुजा सीमेंट की ब्रिकी मार्च माह में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 42.2 लाख टन हो गई। इन कंपनियों के बयान में कहा या है कि मार्च 2010 में उनकी संचयी ब्रिकी 38.6 लाख टन रही थी। एसीसी की ब्रिकी मार्च माह में 19.4 लाख टन से बढ़कर 21.9 लाख टन तथा अंबुजा सीमेंट्स की ब्रिकी 19.2 लाख टन से बढ़कर 20.4 लाख टन हो गई। उल्लेखनीय है कि देश में आमतौर पर मानसून समाप्ति के बाद निर्माण गतिविधियां जोर पकड़ लेती हैं।