यह ख़बर 24 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रविवार को छह मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

खास बातें

  • समाजसेवी अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर धरना देने के आह्वान को देखते हुए रविवार को छह मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
नई दिल्ली:

समाजसेवी अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर धरना देने के आह्वान को देखते हुए रविवार को छह मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास के समीप के स्टेशन भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसमें जहांगीरपुरी-गुड़गांव मार्ग पर स्थित पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स, जोर बाग एवं बदरपुर कॉरिडोर पर खान मार्केट हैं। ये स्टेशन सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक बंद रहेंगे।

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद हम स्टेशनों को बंद कर रहे हैं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के अलावा प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास के बाहर धरना देने का आह्वान किया है।