यह ख़बर 28 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

निजी एयरलाइनर के कार्गो से 27 किग्रा सोना जब्त

नई दिल्ली:

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को एक निजी एयरलाइनर के कार्गो से सेलफोनों में छिपा कर रखा गया 27 किग्रा सोना जब्त किया। इस सोने की कीमत करीब 10 करोड़ बताई जाती है।

हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय :डीआरआई: के अधिकारियों ने यह सोना एक निजी एयरलाइनर के कार्गो से जब्त किया। यह सोना कई बक्सों में पैक कर रखे गए सेल फोनों के अंदर छिपा कर रखा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने बताया कि यह खेप हांगकॉंग से यहां आई। इस बात की जांच की जा रही है कि सोना किसने भेजा और यह किसके पास जाना था।