खास बातें
- 2−जी मामले में पी चिदंबरम को आरोपी बनाने की याचिका पर सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई अब 12 अक्टूबर को होगी।
नई दिल्ली: 2−जी मामले में पी चिदंबरम को आरोपी बनाने की याचिका पर सुनवाई टल गई है। 2−जी घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को ये फैसला लेना है कि वो जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका को मंजूर करे या नहीं। मामले की अगली सुनवाई अब 12 अक्टूबर को होगी। इससे पहले गुरुवार की सुनवाई के दौरान स्वामी ने कहा कि उनके पास कुछ नए सबूत हैं जिनसे पता चलता है कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने मिलकर 2−जी स्पेक्ट्रम की कीमतों और एंट्री फीस पर फैसला लिया था। स्वामी ने कहा कि इस बारे में उनकी सीबीआई से भी बातचीत हुई है जिससे कुछ नए तथ्य सामने आए हैं।