यह ख़बर 19 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बीते सप्ताह सेंसेक्स में आई 140 अंक की गिरावट

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में आई रिकार्ड गिरावट और यूरोजोन में जारी संकट के कारण गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इस दौरान 140.23 अंक गिरकर 16292.98 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में आई रिकार्ड गिरावट और यूरोजोन में जारी संकट के कारण गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इस दौरान 140.23 अंक गिरकर 16292.98 पर बंद हुआ।

दरअसल बीते सप्ताह की शुरुआत से शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। बुधवार को प्रमुख सूचकांक 16 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे पहुंच गया।

शेयर बाजारों में गिरावट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वैश्विक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

साप्ताहिक कारोबार के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4891.45 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर अपने रिकार्ड 54.91 रुपये के स्तर पर आ गया था।

विश्लेषकों का मानना है कि आर्थिक परिदृश्य के उत्साहजनक नहीं होने के कारण शीर्ष ही रुपया 55 रुपये के स्तर को पर कर जाएगा।

बाजार शोध संस्था सीएनआई रिसर्च लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किशारे पी ओस्तवाल ने कहा, "रुपया बाजार को संचालित कर रहा है। निवेशक और कारोबारी आरबीआई के कदमों पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आरबीआई के पास विकल्प बहुत सीमित है।"

निम्न विकास दर और उच्च महंगाई दर भी बाजार की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऐसे में कुल मिलाकर अगले सप्ताह आर्थिक क्षेत्र से कोई सकारात्मक खबर नहीं आती है तो बाजार की स्थिति कमोबेश यही बनी रह सकती है।