अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम' पहल: 800 जिलों से आगे आएंगे इनोवेटर्स और उद्यमी, गौतम अदाणी ने लॉन्‍च किया ये प्‍लेटफॉर्म

अदाणी ग्रुप की वंदे भारतम पहल उन क्रांतिकारी विचारों वाले लोगों के लिए खुली है जिनके पास कोई आइडिया, इनोवेशन, सॉल्‍युशन है या फिर उनमें कारोबारी बनने की चाहत है. खास बात ये है कि इसमें उम्र, पेशे, पढ़ाई-लिखाई या डेवलपमेंट के चरण की कोई पाबंदी नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Adani Vande Bharatam Initiative: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की अनोखी पहल, नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
NDTV इंडिया

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को इनोवेटर्स, कारोबारियों और समस्याओं का समाधान करने वाले लोगों का समर्थन करने के लिए 'वंदे भारतम्' पहल शुरू की है. गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन पर लॉन्च की गई ये पहल देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 800 से ज्यादा जिलों और कई भारतीय भाषाओं में संचालित की जाएगी. इन जिलों से इनोवेटर्स और उद्यमियों को उभारना इस पहल का प्रमुख उद्देश्‍य है. 

आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है. फिर भी, 80 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स सिर्फ पांच शहरों से ही आते हैं, जिससे कई उभरते इनोवेटर्स को पहचान, मेंटरशिप और नेटवर्क नहीं मिल पाता है.

बताया गया कि जैसे-जैसे भारत 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन में भागीदारी बढ़ाना आर्थिक विकास को गति देने, रोजगार पैदा करने और स्थानीय चुनौतियों को हल करने के लिए बहुत जरूरी होगा.

वंदे भारतम पहल पर क्‍या बोले गौतम अदाणी?

गौतम अदाणी ने कहा, 'जब मैंने अपना सफर शुरू किया था, तो मेरे पास कुछ भी नहीं था. आज मैं जो कुछ भी हूं और मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह सब मुझे भारत की मिट्टी से मिला है. हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन देश के हर कोने तक हमेशा मौके नहीं पहुंच पाए हैं.'

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, 'भारत ने दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बनाया है, फिर भी अधिकतर फाउंडर्स अभी भी कुछ ही शहरों से आते हैं. ‘वंदे भारतम्' उन इनोवेटर्स, प्रॉब्लम-कारोबारियों और समस्याओं का समाधान करने वाले लोगों को खोजने की हमारी कोशिश है, जिनके विचार पहचान, सपोर्ट और एक बड़े प्लेटफॉर्म के हकदार हैं. हम हर उस भारतीय को आगे आने और हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिसमें कुछ बनाने का साहस और कुछ नया करने का संकल्प है.'

Advertisement

न उम्र की सीमा है, न और कोई बंधन

यह पहल उन सभी लोगों के लिए खुली है जिनके पास कोई आइडिया, इनोवेशन, समाधान या कारोबारी बनने की चाहत है. इसमें उम्र, पेशे, पढ़ाई-लिखाई या डेवलपमेंट के चरण की कोई पाबंदी नहीं है. प्रतिभागी किसी कॉन्सेप्ट, प्रोटोटाइप, शुरुआती चरण के वेंचर या पहले से चल रहे बिजनेस के साथ आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्टर्ड स्टार्टअप होना जरूरी नहीं है.

खेती से लेकर टेक्‍नोलॉजी तक मिलेंगे मौके 

बयान के अनुसार, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबिलिटी, खेती, पारंपरिक शिल्प और समुदाय-आधारित समाधान जैसे कई क्षेत्रों से प्रवेश आमंत्रित की जाती हैं. महिलाओं, आदिवासियों, ग्रामीण इनोवेटर्स, दिव्यांग उद्यमियों और समुदाय-आधारित इनोवेटर्स की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए खास रास्ते बनाए जाएंगे, जो स्थानीय चुनौतियों का समाधान करेंगे.

Advertisement

चयन और मूल्‍यांकन का प्रोसेस होगा आसान 

आवेदन की एक व्यवस्थित मूल्यांकन प्रक्रिया होगी, जिसमें इनोवेशन, उद्यमिता की क्षमता, प्रभाव और स्केलेबिलिटी पर ध्यान दिया जाएगा. मूल्यांकन के मानदंडों, जूरी के गठन और चयन के चरणों के बारे में अतिरिक्त जानकारी समय आने पर दी जाएगी.

राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर मूल्यांकन के बाद, 75 फाइनलिस्ट को अहमदाबाद में एक खास प्रोग्राम के लिए बुलाया जाएगा. इस प्रोग्राम में मेंटरशिप, इंडस्ट्री के लोगों से बातचीत और इन्वेस्टर्स व बिजनेस लीडर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा. ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों, सेक्टर और समुदायों से आए टैलेंट का प्रतिनिधित्व करेंगे.

फाइनलिस्ट को मेंटर्स, इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, इनक्यूबेशन सपोर्ट और रणनीतिक पार्टनरशिप का फायदा मिलेगा, जो उनके आइडिया को बिजनेस में बदलने में मदद कर सकते हैं. इस प्रोग्राम में इनाम की राशि और कैटेगरी के आधार पर सम्मान भी शामिल होगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी.

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त) के आस-पास होने वाला ग्रैंड फिनाले एक ऐसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेगा जो पार्टिसिपेंट्स को मेंटर्स, इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और दूसरे इनोवेटर्स से जोड़ेगा. गौतम अदाणी ने कहा, 'अगर मैं यह कर सकता हूं, तो कोई भी भारतीय यह कर सकता है. उन्हें बस एक मौके और एक मंच की जरूरत है.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Adani AGM: AI और डेटा सेंटर्स से पोर्ट्स-एयरपोर्टस तक, गौतम अदाणी ने बताया भविष्य का रोडमैप

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
क्या चंपत राय पर FIR होगी? राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर महा-बहस!
Topics mentioned in this article
Adani Group
Gautam Adani
Vande Bharat
Enterpreneurs
Adani Group Initiatives