20 days ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Updates: भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है. 17 फरवरी 2026 की सुबह निवेशकों और आम खरीदारों के लिए बड़ी खबर लेकर आई. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर 'क्रैश' (Gold Silver Crash) जैसी स्थिति दिख रही है. 

बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, वे असमंजस में हैं कि क्या भाव फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ेंगे या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा.

Gold Silver Rate Today 17 February 2026 Updates (सोने-चांदी का ताजा भाव):

Feb 17, 2026 23:35 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: क्या यह खरीदारी का सही समय है?

रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जो बड़ी गिरावट आई है, उसे बाजार की भाषा में करेक्शन कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि यह कोई पैनिक की स्थिति नहीं है, बल्कि एक ऐसा दौर है जहां कीमतें ऐतिहासिक बढ़त के बाद खुद को बैलेंस कर रही हैं. सोने की बात करें तो निचले स्तरों पर इसकी मांग अभी भी बनी हुई है, जिससे इसमें स्थिरता दिख रही है. वहीं, चांदी में आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देने की ताकत तो है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव भी सोने के मुकाबले ज्यादा रहता है.

Feb 17, 2026 23:26 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोना-चांदी हाई लेवल से कितना सस्ता हुआ?

सोना और चांदी दोनों की कीमतें रिकॉर्ड लेवल के मुकाबले बहुत कम हो गई हैं. चांदी करीब दो लाख रुपये, और सोना चालीस हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.

Feb 17, 2026 23:18 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने-चांदी की गिरती कीमतों का असर इनके ईटीएफ पर

सोना और चांदी के दाम में अचानक तेज गिरावट आई है. इसका असर शेयर बाजार में चलने वाले गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ सकता है. मंगलवार को भी इन ईटीएफ के दाम 3% से ज्यादा गिरे थे. सिल्वर ईटीएफ अब तक 40% से भी ज्यादा टूट चुका है. गोल्ड ईटीएफ लगभग 18% गिर चुका है. यानी सोने-चांदी के दाम कम होने से इनके ईटीएफ में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है.

Feb 17, 2026 23:07 (IST)

Gold-Silver Price Live: MCX पर सोने के ताजा भाव

Feb 17, 2026 22:37 (IST)

Gold-Silver Price Live: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें

17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं. सोना लगभग $4,920 से $4,950 प्रति औंस के बीच ट्रेड हो रहा था. चांदी करीब $74 से $75 प्रति औंस पर थी. यह इस हफ्ते का सबसे कमजोर स्तर रहा. गिरावट की वजह मुनाफावसूली और डॉलर का मजबूत होना है.

Feb 17, 2026 22:10 (IST)

Gold-Silver Price Live: देर शाम सोने-चांदी में दिखी बड़ी गिरावट

आज रात करीब 8:30 बजे सोना और चांदी के दाम अचानक बहुत गिर गए. चांदी की कीमत गिरकर लगभग 2.26 लाख रुपये तक पहुंच गई. इसी तरह सोने के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. ये गिरावट MCX में दर्ज की गई है, जहां सोना‑चांदी की ट्रेडिंग होती है.

Advertisement
Feb 17, 2026 21:44 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोना अपने हाई से कितना सस्ता हुआ?

29 जनवरी को सोने ने चांदी के साथ चलते हुए अपना अब तक का सबसे ऊँचा स्तर छू लिया था. उस दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,93,096 रुपये तक पहुंच गया था. इसके बाद सोने की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हुई, जो अभी भी जारी है. अब तक सोना अपने उस हाई लेवल से 38,336 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.

Feb 17, 2026 21:22 (IST)

Gold-Silver Price Live: MCX पर चांदी में गिरावट बरकरार

Advertisement
Feb 17, 2026 21:08 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने की घटी मांग

भू-राजनीतिक तनाव कम होने और डॉलर के मजबूत होने की वजह से सुरक्षित निवेश की मांग घट गई. इसी वजह से मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 1.44% गिरकर 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

Feb 17, 2026 20:37 (IST)

Gold-Silver Price Live: भारत किस देश से इंपोर्ट करता है गोल्ड?

भारत मुख्य रूप से अपनी जरूरतों के लिए पांच बड़े देशों पर निर्भर है, जिनमें स्विट्जरलैंड, यूएई (UAE), दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पेरू शामिल हैं. स्विट्जरलैंड से इस बार करीब 4 अरब डॉलर का सोना भारत आया है, जो पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

Advertisement
Feb 17, 2026 20:01 (IST)

Gold-Silver Price Live: एमसीएक्स पर क्या हैं सोने की कीमतें?

Feb 17, 2026 19:41 (IST)

Gold-Silver Price Live: रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने-चांदी पर क्या कहा?

कियोसाकी ने कहा दुनिया में केवल 21 मिलियन बिटकॉइन ही हैं और लगभग इतने ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं. उनका मानना है कि जब लोग घबराहट में अपनी शेयर बेचेंगे तब बिटकॉइन खरीदना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा. उनके अनुसार, सोना, चांदी और क्रिप्टो ही वो जरिया है जो निवेशकों को अमीर बना सकती हैं.

Advertisement
Feb 17, 2026 19:09 (IST)

Gold-Silver Price Live: चांदी में रुकें या निकल जाएं?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार वैश्विक उथल-पुथल कम होने की वजह से चांदी की जगह निवेशक अभी बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं. हालांकि सिल्वर के लिए इंडस्ट्री डिमांड बरकरार है. ऐसे में लंबी अवधि के लिए चांदी में निवेश देखा जा सकता है.

Feb 17, 2026 18:43 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोना-चांदी और शेयर बाजार का रिश्ता

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने बाजार को स्थिर किया है. मार्केट हरे निशान में बंद हो रहा है, इसका उलट नतीजा सोने-चांदी की कीमतों पर दिखाई दिया. वैसे भी जब शेयर मार्केट पॉजिटिव मूढ़ में होता है तो कीमती धातुओं के दाम नीचे जाते हैं. जब बाजार में अस्थिरता का माहौल बनता है तो निवेशक फिर से सोने-चांदी की तरफ लौट आते हैं. 

Feb 17, 2026 18:32 (IST)

Gold-Silver Price Live: भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

Feb 17, 2026 17:59 (IST)

Gold-Silver Price Live: कैसी रही सोने-चांदी की आज चाल?

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों को लगातार निराश कर रही हैं. मुनाफा वसूली का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दामों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें कभी ऊपर जा रही हैं तो कभी नीचे. उम्मीद थी कि बीच फरवरी इसके दामों में एक बड़ा उछाल देखा जाएगा पर अभी तक ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया.

Feb 17, 2026 17:41 (IST)

Gold-Silver Price Live: खरीदारों के लिए क्या सलाह?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन होने की वजह से मांग और बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में उछाल की संभावना है. अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो अभी के लेवल पर नजर रखना बहुत जरूरी है.

Feb 17, 2026 17:28 (IST)

Gold-Silver Price Live: जयपुर में सोने का भाव क्या चल रहा है?

सोने की कीमतें जयपुर में 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,435 प्रति ग्राम हैं. वहीं, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,150 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,580 प्रति ग्राम पहुंच चुकी हैं.

Feb 17, 2026 17:09 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने में भी दिखी बड़ी गिरावट

Feb 17, 2026 16:30 (IST)

Gold-Silver Price Live: चांदी में गिरावट का दौर जारी

Feb 17, 2026 16:21 (IST)

Gold-Silver Price Live: चांदी में डिमांड को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

लेमन मार्केट्स के गौरव गर्ग अनुसार, "बीते दिनों तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा कमा लिया, इसलिए चांदी की कीमतें आज हल्की गिरावट के साथ खुलीं. लेकिन केंद्रीय बैंकों की खरीद, टेक्नोलॉजी और एआई शेयरों में गिरावट की वजह से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और कमजोर डॉलर इंडेक्स ने भी चांदी के नुकसान को कम करने में मदद की."

Feb 17, 2026 15:36 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने-चांदी में कहां है सपोर्ट?

एक्सपर्ट के अनुसार, सोने को 1,54-1,53 लाख रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,56 और 1,58 रुपए पर रेजिस्टेंस है. वहीं चांदी के लिए 2,38-2,32 लाख रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,49-2,55 लाख रुपए पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

Feb 17, 2026 15:09 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने-चांदी की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में 350% तक उछला आयात

ताजा सरकारी डेटा देश में सोने-चांदी की जबरदस्त दीवानगी बयां कर रहा है. इस साल जनवरी के दौरान भारत ने करीब 12 अरब डॉलर (USD 12 Billion) का सोना विदेशों से मंगाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 349.22 प्रतिशत की भारी बढ़त  है. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी फीकी नहीं पड़ी है और इसका आयात भी 127 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2 अरब डॉलर के पार निकल गया है. जानकारों का मानना है कि शादियों के सीजन और सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती पसंद की वजह से कीमती धातुओं की यह मांग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.

Feb 17, 2026 14:39 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE: क्या अब और सस्ता होगा सोने-चांदी?

सोने-चांदी की कीमतों को लेकर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आ रही है. भारत सरकार अब अपनी रणनीति बदलते हुए यूएई (UAE) के बजाय अमेरिका से भारी मात्रा में सोना और चांदी आयात करने की तैयारी में है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बड़े बदलाव से न केवल बाजार में सप्लाई बढ़ेगी, बल्कि  घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है.आने वाले दिनों में ज्वेलरी खरीदना काफी सस्ता हो सकता है, जिससे सीधे तौर पर आपकी जेब को बड़ी राहत मिलेगी.

Feb 17, 2026 14:11 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: चांदी 5000 से ज्यादा लुढ़की

Feb 17, 2026 14:08 (IST)

Gold silver Price Live: MCX पर सोना करीब 2000 रुपये गिरकर कर रहा ट्रेड

Feb 17, 2026 12:32 (IST)

Gold Silver Price Crash Live: ₹4.20 लाख से क्रैश होकर चांदी अब ₹2.30 लाख के करीब पहुंची

Feb 17, 2026 11:22 (IST)

Gold Silver Price Live: भरभरा कर गिरा सोना , जानें आज कितना सस्ता हुआ

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:02 बजे तक सोना ₹3,292 (2.13%) की भारी गिरावट के साथ ₹1,51,468 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. आज के कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,51,352 का निचला स्तर (Low) छुआ है.

Feb 17, 2026 11:15 (IST)

Silver Price Live MCX: ऑल-टाइम हाई से ₹1.90 लाख तक सस्ती हुई चांदी, खरीदारों के लिए 'गोल्डन' मौका!

चांदी की कीमतों में आई गिरावट (Silver Price Crash)ने उन सभी लोगों को चौंका दिया है जो इसे ₹4 लाख के पार देख रहे थे. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इसी साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के सबसे लाइफटाइम हाई (All-Time High) पर पहुंच गई थी. लेकिन आज, 17 फरवरी को यह ₹2,30,856 के करीब ट्रेड कर रही है, जिसका मतलब है कि चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब ₹1,89,192 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है.

कीमतों में करीब 45% तक की यह भारी कटौती उन खरीदारों के लिए एक बड़ा मौका है जो शादियों या निवेश के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे. जानकारों का मानना है कि ₹4.20 लाख के स्तर से ₹2.30 लाख तक का यह सफर बड़ा 'करेक्शन' है, और खरीदारों के लिए 'गोल्डन' मौका है.

Feb 17, 2026 11:07 (IST)

Gold Silver Price LIVE: चांदी की कीमतों में बड़ा 'क्रैश', जानें आज का रेट

Gold, Silver Price Crash: आज मंगलवार, 17 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में सुनामी जैसी गिरावट देखी गई है. चांदी का वायदा भाव एक ही झटके में करीब ₹9,035 (3.77%) तक गिरकर ₹2,30,296 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-Time High) पर पहुंच गई थी.

Feb 17, 2026 11:00 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE: देश के बड़े शहरों में आज सोने-चांदी का ताजा भाव

Feb 17, 2026 10:58 (IST)

Gold Silver Price Live: असली सोने की पहचान कैसे करें? जानें 22K और 24K में क्या है अंतर

Gold, Silver Rate Today, 17 February 2026 Live Updates: जब भी आप सोना खरीदने जाएं, तो इसकी शुद्धता यानी कैरेट (Carat) को समझना सबसे जरूरी है. बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के सोने का जिक्र होता है. 24 कैरेट (24K) सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसमें 99.9% सोना होता है. यह बहुत नरम होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल गहने बनाने में नहीं, बल्कि सोने के सिक्के और बिस्किट (Bars) बनाने में किया जाता है क्योंकि इसमें कोई दूसरा मेटल नहीं मिलाया जाता.

दूसरी तरफ, 22 कैरेट (22K) सोना गहने बनवाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. इसमें 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्से में चांदी, निकेल या तांबा जैसे अन्य धातु मिलाए जाते हैं. यह मिलावट सोने को मजबूती देती है, ताकि आपके गहने जल्दी न टूटें और उन पर की गई नक्काशी बरकरार रहे. आसान शब्दों में कहें तो 22 कैरेट सोने में 22 हिस्सा सोना और 2 हिस्सा अन्य धातु का होता है. इसलिए, निवेश के लिए 24K और पहनने के लिए 22K सोना चुनना समझदारी है.

Feb 17, 2026 10:58 (IST)

Gold Silver Live: चेन्नई में सोना सबसे महंगा (Chennai Gold Price Today)

दक्षिण भारतीय शहरों में सोने की मांग हमेशा ज्यादा रहती है, जिसका असर कीमतों पर भी दिख रहा है. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम है, जो उत्तर भारत के मुकाबले काफी अधिक है.

Feb 17, 2026 10:44 (IST)

Gold Silver price today Live in India: देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का रेट (24 कैरेट)

दिल्ली में आज  24 कैरेट (24K) शुद्ध सोने का रेट ₹1,54,680 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है. 

मुंबई में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹1,54,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है

बेंगलुरु में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमतें  ₹1,55,070 प्रति 10 ग्राम है.

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम है.

हैदराबाद में  24 कैरेट सोने का रेट ₹1,55,190 प्रति 10 ग्राम पर  है. 

कोलकाता में आज  24 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹1,54,740 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. 

Feb 17, 2026 10:40 (IST)

कोलकाता में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Kolkata)

कोलकाता में आज सोने की कीमतों में कमी आई है. यहां 24 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹1,54,740 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. 

Feb 17, 2026 10:39 (IST)

Gold Silver Live: हैदराबाद में सोने के ताजा दाम (Gold Price Today in Hyderabad )

हैदराबाद में भी सोने के दाम ऊंचे बने हुए हैं. आज यहां 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,55,190 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. दक्षिण भारत के अन्य शहरों की तरह यहां भी कीमतों में उत्तर भारत के मुकाबले बढ़त है.

Feb 17, 2026 10:39 (IST)

Gold Silver Live: चेन्नई में सोना सबसे महंगा (Chennai Gold Price Today)

दक्षिण भारतीय शहरों में सोने की मांग हमेशा ज्यादा रहती है, जिसका असर कीमतों पर भी दिख रहा है. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम है, जो उत्तर भारत के मुकाबले काफी अधिक है.

Feb 17, 2026 10:38 (IST)

Gold Silver Live: चेन्नई में सोना सबसे महंगा (Chennai Gold Price Today)

दक्षिण भारतीय शहरों में सोने की मांग हमेशा ज्यादा रहती है, जिसका असर कीमतों पर भी दिख रहा है. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम है, जो उत्तर भारत के मुकाबले काफी अधिक है.

Feb 17, 2026 10:38 (IST)

Gold Silver Live: बेंगलुरु में क्या है सोने का भाव? (Bengaluru Gold Price)

 बेंगलुरु में आज सोने की कीमतें मुंबई और दिल्ली के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हैं. यहां 24 कैरेट शुद्ध सोने के लिए खरीदारों को ₹1,55,070 प्रति 10 ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं. कर्नाटक के बाजारों में आज हल्की सुस्ती देखी जा रही है.

Feb 17, 2026 10:38 (IST)

Gold Silver Live: मुंबई में सोने का रेट (Mumbai Gold Price Today)

मुंबई के सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक कुछ फीकी है. मुंबई में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹1,54,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी इसी के आसपास कीमतें बनी हुई हैं.

Feb 17, 2026 10:38 (IST)

Gold Silver Live: दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price Today)

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. यहां 24 कैरेट (24K) शुद्ध सोने का रेट ₹1,54,680 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है. उत्तर भारतीय बाजारों में दिल्ली का रेट सबसे कम रहने से खरीदारों को थोड़ी राहत मिल रही है.

Feb 17, 2026 10:32 (IST)

Gold Silver Price Today Live: आज आपके शहर में क्या है सोने का भाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Gold Silver News: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 17 फरवरी को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. अगर आप आज शोरूम से सोने के गहने या सिक्के खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट्स जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) वाले सोने का भाव लगभग ₹1,56,430 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है. यह सबसे शुद्ध सोना माना जाता है और निवेश के लिहाज से लोग इसे ही ज्यादा पसंद करते हैं.

वहीं, अगर आप ज्वेलरी यानी गहने बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए 22 कैरेट सोने का भाव आज लगभग ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है. बता दें कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स की वजह से इन कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

Feb 17, 2026 10:24 (IST)

Gold Silver Price Live: क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स? चांदी के लिए ये हैं अहम सपोर्ट लेवल

Gold Silver News:  बुलियन मार्केट के जानकारों और ट्रैकर्स के अनुसार, भले ही चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन एक खास स्तर पर आकर इसे सहारा मिल सकता है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि चांदी को ₹2,38,800 से ₹2,41,000 की रेंज में अच्छा सपोर्ट मिल सकता है. अगर कीमतें इस दायरे में आती हैं, तो वहां से एक बार फिर खरीदारी लौटने की उम्मीद है. निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे इन स्तरों पर नजर रखें, क्योंकि यहां से बाजार में स्थिरता आने की संभावना जताई जा रही है.

Feb 17, 2026 10:16 (IST)

Gold Silver Rates Toady Live: विदेशी बाजारों में भी सोना-चांदी गिरा, कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Gold Silver Prices Fall: भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) की कीमत करीब 1 प्रतिशत गिरकर $76.94 प्रति औंस पर आ गई है. सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखी गई है, जहां सोना $40.10 (लगभग 1%) टूटकर $5,003.01 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. जानकारों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर कम खरीदारी की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में यह दबाव बना हुआ है.

Feb 17, 2026 09:23 (IST)

Gold Silver Price Live: MCX पर सोना-चांदी धड़ाम,आज सुबह फिर गिरे दाम, जानें ताजा रेट्स

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर  गिरावट देखने को मिल रही है.मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही चांदी ₹2,856 (1.19%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,37,035 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. वहीं, सोने की चमक भी आज फीकी पड़ी है और यह ₹1,053 (0.68%) टूटकर ₹1,53,707 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कल के मुकाबले आज की यह गिरावट दिखाती है कि बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कीमतों में अच्छी राहत मिल रही है.

Feb 17, 2026 08:25 (IST)

Gold Silver Price Live: : आखिर क्यों दुनिया खरीदती है अमेरिका से सोना?

अमेरिका सोना और चांदी जैसे कीमती धातुओं के व्यापार का एक बड़ा वैश्विक केंद्र है. वह बड़े पैमाने पर सोना और चांदी का बड़े पैमाने पर निर्यात करता है, जिसमें स्क्रैप और वेस्ट भी शामिल है. हाल के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका कनाडा, भारत और ब्रिटेन जैसे देशों को अरबों डॉलर की कीमती धातुएं निर्यात करता है. 

Feb 17, 2026 08:10 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने-चांदी का आयात

भारतीयों की सोने और चांदी के प्रति दीवानगी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने  के दौरान सोने का आयात (Gold import) 349.22 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 12 अरब डॉलर (USD 12 Billion) पर पहुंच गया है. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी तेज हुई है और इसका आयात (silver import)भी 127 प्रतिशत उछलकर 2 अरब डॉलर के पार निकल गया है. यह डेटा बताता है कि बाजार में कीमती धातुओं की मांग कितनी जबरदस्त बनी हुई है.

Feb 17, 2026 07:57 (IST)

Gold Silver Price Today Live: क्या अब अमेरिका से सोना-चांदी खरीदेगा भारत? क्या है सरकार की तैयारी

Gold And Silver News: भारत सरकार अब अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब तक हम अपनी सोने-चांदी की जरूरतों के लिए यूएई (UAE) जैसे देशों पर ज्यादा निर्भर थे, लेकिन अब सरकार अमेरिका से अधिक सोना और चांदी खरीदने की तैयारी में है. एक वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से न केवल घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें कम होने की उम्मीद है, बल्कि अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस भी बेहतर होगा. 

Feb 17, 2026 07:23 (IST)

Gold Silver Price Today Live: सोना-चांदी अब सस्ता होगा या और बढ़ेंगे दाम? क्या है एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी

Gold, Silver Rates today 17 February 2026: कमोडिटी मार्केट में मची हलचल के बीच हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या सोना और चांदी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएंगे? मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की कीमतों में उछाल की सबसे बड़ी वजह सप्लाई की कमी है, जबकि सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे उद्योगों में चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से चांदी की कीमतों को नीचे के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है और गिरावट ज्यादा टिक नहीं पा रही है.

वहीं, सोने की बात करें तो दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही सोने की रिकॉर्ड खरीदारी और वैश्विक तनाव के बीच इसे सबसे सुरक्षित निवेश माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि भले ही बीच-बीच में  प्रॉफिट बुकिंग के कारण दाम थोड़े गिरें, लेकिन अगले कुछ सालों तक सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी रह सकता है. यानी अगर आप गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं, तो लंबे समय में यह आपको तगड़ा रिटर्न दे सकता है.

Feb 17, 2026 07:02 (IST)

Gold Silver Price Live MCX: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, कीमतों में गिरावट जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर  सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोना (Gold) ₹1,294 (0.83%) की कमजोरी के साथ ₹1,54,601 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. सोने में आई इस गिरावट से इसका भाव ₹1.55 लाख के नीचे आ गया है. वहीं, चांदी (Silver) में गिरावट और भी ज्यादा गहरी है. चांदी ₹5,014 (2.05%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,39,346 प्रति किलो पर आ गई है. अगर आप निवेश या खरीदारी की सोच रहे हैं, तो कीमतों में आई यह नरमी आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है.

Featured Video Of The Day
Middle East Crisis: UAE का आसमान बना जंग का मैदान, 113 ड्रोन हमले से दहल उठा पूरा का पूरा इलाका!