20 days ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Updates: आज 18 फरवरी, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना -चांदी का भाव चढ़ने लगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना (Gold) आज 2,082.00 रुपये (1.38%) की बढ़त के साथ 1,53,500.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी (Silver) आज 8,067.00 रुपये (3.53%) की भारी बढ़त के साथ 2,36,850.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. 

हालांकि सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए फिलहाल अच्‍छा मौका है. क्योंकि सोने-चांदी के भाव अभी भी अपने ऑल टाईम हाई से काफी नीचे हैं. हालांकि आज की तेजी से लोग ये सोचने पर मजबूर हैं कि क्या सोना-चांदी फिर नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ेगा या कीमतें गिरेंगी?

Gold Silver Rate Today 18 February 2026 Updates (18 फरवरी को सोने-चांदी का ताजा भाव):

Feb 18, 2026 21:07 (IST)

Gold Silver Price Live: 14 हजार महंगी हुई चांदी

Feb 18, 2026 20:48 (IST)

Gold Silver Price Live: कहां तक जाएंगी कीमतें?

सोने में आई जबरदस्त तेजी को देखते हुए निवेशक यह भी जानना चाह रहे हैं कि यह बढ़त कब तक बरकरार रहेगी. इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि जब तक निवेशक अपना पैसा सोने में लगाएंगे, तब तक इसके दाम आसमान को छूते रहेंगे. अगर फिर से मुनाफावसूली का दौर लौटा तो कीमतें नीचे जाने में समय नहीं लगेगा.

Feb 18, 2026 20:20 (IST)

Gold Silver Price Live: ग्राफिक्स से समझें समीकरण

Feb 18, 2026 20:16 (IST)

Gold Silver Price Live: क्या अब सोना खरीदना सही है?

सोने की कीमतें जिस रफ्तार से 1.5 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, उसने आम खरीदारों को सोच में डाल दिया है. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि अगर वैश्विक स्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो जल्द ही सोना 5 हजार डॉलर प्रति औंस के अंतरराष्ट्रीय स्तर को छू सकता है.

Feb 18, 2026 20:05 (IST)

Gold Silver Price Live: ग्लोबल मार्केट का असर

भारतीय बाजारों में आई इस तेजी का सीधा कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय खबरों से भी है. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क के कमोडिटी बाजार में सोना 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,981 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सोने की तरफ भेजा, जिसे अक्सर सेफ हैवन माना जाता है.

Feb 18, 2026 19:53 (IST)

Gold Silver Price Live: कारोबारी दिन सोने की चाल

सर्राफा बाजार के साथ एमसीएक्स पर सोने की चमक एक बार फिर से बढ़ रही है. मजबूत डिमांड और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,297 रुपये यानी 0.86% बढ़त के साथ 1,52,715 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

Advertisement
Feb 18, 2026 19:25 (IST)

Gold Silver Price Live: मुंबई में क्या चल रहा सोना?

मुंबई में आज सोने के दाम

  • 24 कैरेट सोना: ₹15,420 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹14,135 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹11,565 प्रति ग्राम

Feb 18, 2026 18:37 (IST)

Gold Silver Price Live: कुछ ही घंटों में हजार रुपये महंगा हुआ सोना

Advertisement
Feb 18, 2026 18:00 (IST)

Gold Silver Price Live: आपके शहर में सोना–चांदी के आज के भाव

पटना

सोना: ₹153,430

चांदी: ₹236,840

जयपुर

सोना: ₹153,490

चांदी: ₹236,940

कानपुर

सोना: ₹153,550

चांदी: ₹237,030

लखनऊ

सोना: ₹153,550

चांदी: ₹237,030

भोपाल

सोना: ₹153,570

चांदी: ₹237,480

इंदौर

सोना: ₹153,570

चांदी: ₹237,480

चंडीगढ़

सोना: ₹153,410

चांदी: ₹237,230

रायपुर

सोना: ₹153,350

चांदी: ₹237,130

Feb 18, 2026 17:39 (IST)

Gold Silver Price Live: जेन Z और मिलेनियल्स भी कर रहे सोने-चांदी में निवेश

पिछले डेढ़ साल में सोना और चांदी की कीमतें दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गईं. इस वजह से सब लोग इन्हें खरीदने के लिए भाग रहे थे, जिसमें जेन Z और मिलेनियल्स भी शामिल हैं. लेकिन अब मार्केट में लगातार गिरावट आ रही है. इसलिए अभी ज्यादातर लोग खरीदने से पहले और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
Feb 18, 2026 17:24 (IST)

Gold Silver Price Live: मामूली गिरावट के बाद फिर संभला सोना

Feb 18, 2026 17:14 (IST)

Gold Silver Price Live: दिल्ली में क्या है सोने-चांदी के भाव

दिल्ली में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ गई हैं. 24 कैरेट सोना अब ₹1,52,750 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत ₹2,33,570 प्रति किलो पहुंच गई है. इन बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशक एक बार फिर निवेश को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

Advertisement
Feb 18, 2026 16:43 (IST)

Gold Silver Price Live: ऑल‑टाइम हाई से कितना गिरे दाम

सोना और चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी 2026 को अपना हाई लेवल टच किया था. उस दिन सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. चांदी 4,20,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी. लेकिन अब कीमतें काफी नीचे आ गई हैं. आज सोना 1,52,806 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी 2,37,199 रुपये प्रति किलो मिल रही है. इसका मतलब सोना अपने ऑल‑टाइम हाई से 27,194 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. चांदी 1,82,801 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है.

Feb 18, 2026 16:28 (IST)

Gold Silver Price Live: क्या ये तेजी बरकरार रहेगी?

सोने और चांदी की कीमतों में जो तेजी आई है, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बढ़त आगे भी जारी रहेगी या नहीं. अगर लोग इसी तरह खरीदारी करते रहे, तो सोना-चांदी की कीमतें फिर से अपने सबसे ऊंचे स्तर के पास पहुंच सकती हैं. लेकिन अगर यह बढ़त सिर्फ एक दिन की हल्की रिकवरी थी, तो बाजार में फिर से तेजी–मंदी का उतार-चढ़ाव शुरू हो सकता है.

Feb 18, 2026 15:53 (IST)

Gold Silver Price Live: एक ही दिन में 8 हजार महंगी हुई चांदी

Feb 18, 2026 15:26 (IST)

Gold Silver Price Live: निवेशकों को क्या सलाह?

बढ़त के बीच मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को लंबी अवधि में निवेश के लिए जोर दे रहे हैं. उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के बीच लॉस होने के चांस ज्यादा होते हैं. ऐसे में अगर पैसा बनाना है तो अपने पोर्टफोलियो को लॉन्ग टर्म के लिए तैयार करें. 

Feb 18, 2026 14:58 (IST)

Gold Silver Price Live: तेजी को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का मानना है कि यह देखना होगा कि क्या ये बढ़त आगे कुछ दिनों तक जारी रहती है या नहीं. अगर यह आगे चलती है तो फिर कहा जा सकता है कि ऑल टाइम हाई के पास सोना-चांदी पहुंच सकता है. अगर यह सिर्फ एक दिन का करेक्शन है तो फिर वही उठा-पटक का दौर जारी रह सकता है. 

Feb 18, 2026 14:40 (IST)

Gold Silver Price Live: आम आदमी पर क्या होगा असर?

दाम बढ़ रहे हैं तो एक तरफ निवेशकों के मजे ही मजे हैं. वहीं दूसरी तरफ शादियों के सीजन में सोने-चांदी की इन बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया. सर्राफा बाजारों में भी गहनों के रेट बढ़ गए हैं. लेकिन एक बात साफ है कि लोकल मार्केट में अभी डिमांड बरकरार है. 

Feb 18, 2026 14:19 (IST)

Gold Silver Price Live: चांदी ने याद दिलाए पुराना रिकॉर्ड

चांदी के शौकीनो के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया.  MCX पर चांदी की कीमतों में करीब 6 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़त देखी गई. इस उछाल के साथ चांदी अब नए रिकॉर्ड लेवल की तरफ बढ़ती दिख रही है. इंड्रस्टी डिमांड में मजबूती और सप्लाई चैन की कमी ने फिर इसकी कीमतों में तेजी को हवा दी.

Feb 18, 2026 14:02 (IST)

Gold Silver Price Live: कितना भागा सोना?

सुबह से ही सोने की कीमतों में जोरदार बढ़त देखी गई. एमसीएक्स पर सोना लगभग 1% की तेजी के साथ 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर गया. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों ने आज खरीदारी का माहौल बनाया जिसने कीमतों को सहारा दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने की सेफ हेवन वाली डिमांड फिर से बढ़ी है.

Feb 18, 2026 13:27 (IST)

Gold Silver Price Live: सोने में आज निवेशकर कर रहे खरीदारी

Feb 18, 2026 11:21 (IST)

Gold Silver Price Live: लगताार बढ़ रही सोने की चमक, जानें लेटेस्ट रेट

एमसीएक्स (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखी जा रही है.18 फरवरी 2026 को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना (Gold) 2,082.00 रुपये (1.38%) की बढ़त के साथ 1,53,500.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले सुबह 09:18 बजे यह 1,52,786.00 रुपये पर था.

Feb 18, 2026 11:18 (IST)

Gold Silver Price Live: चांदी रिकॉर्ड हाई से 1,83,150 रुपये सस्ती

अगर चांदी की तुलना इसके रिकॉर्ड हाई (4,20,000 रुपये) से करें, तो मौजूदा तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी सस्ती मिल रही है. 4.20 लाख रुपये के ऑल-टाइम हाई के मुकाबले चांदी फिलहाल  लगभग 1,83,150 रुपये सस्ती ट्रेड कर रही है. यानी निवेशकों और खरीदारों के लिए यह अभी भी अपने पिछले हाई लेवल से करीब 43% नीचे उपलब्ध है. जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग में सुधार से चांदी की कीमतों में रिकवरी का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है.

Feb 18, 2026 10:29 (IST)

Gold Silver Price Live MCX: चांदी में 8000 रुपये का भारी उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमतों ने जोरदार वापसी की है. (MCX पर 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज 8,067.00 रुपये (3.53%) की भारी बढ़त के साथ 2,36,850.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. सुबह के कारोबार में जहां चांदी 2.33 लाख के करीब थी, वहीं 10:12 AM तक इसमें बड़ी तेजी देखी गई और यह अपने दिन के उच्चतम स्तर (High) 2,36,870.00 रुपये के बेहद करीब ट्रेड कर रही है. बाजार में इस समय 'शॉर्ट कवरिंग' (Short Covering) का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों को निचले लेवल से सपोर्ट मिला है.

Feb 18, 2026 10:18 (IST)

Gold, Silver Price Toady LIVE: देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव पर डालें नजर

Feb 18, 2026 10:11 (IST)

Gold and Silver Rates Today Live: हैदराबाद में आज सोने-चांदी का भाव

हैदराबाद के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी (Gold-Silver Rate Today in Hyderabad)की ऊंची कीमतें बरकरार हैं.  24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,250 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. चांदी की कीमतों में भी यहाँ बढ़त देखी गई है और आज 1 किलो चांदी ₹2,34,350 के स्तर पर ट्रेड कर रही है. शादियों के सीजन की वजह से यहां फिजिकल डिमांड काफी तेज है.

Feb 18, 2026 10:11 (IST)

Gold Silver Prices LIVE: बैंगलोर में आज सोने-चांदी का भाव

बैंगलोर में भी सोने-चांदी (Gold-Silver Rate Today in Bengaluru) की चमक बढ़ गई है. आज 24 कैरेट सोना ₹1,53,130 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. चांदी की कीमतों में भी यहाँ उछाल है और चांदी का भाव ₹2,34,160 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. दक्षिण भारत के अन्य शहरों की तरह यहां भी प्रीमियम रेट्स देखे जा रहे हैं.

Feb 18, 2026 10:11 (IST)

Gold Silver Rates Today LIVE: कोलकाता में आज सोने-चांदी का भाव

कोलकाता में सोने और चांदी की कीमतों (Kolkata Gold-Silver Rate Today)में मुंबई जैसा ही रुझान दिख रहा है. कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,51,660 प्रति 10 ग्राम रिपोर्ट किया गया है. वहीं, चांदी की बात करें तो यहाँ 1 किलो चांदी ₹2,33,190 के भाव पर उपलब्ध है. अन्य महानगरों के मुकाबले यहां सोने के दाम थोड़े कम बने हुए हैं.

Feb 18, 2026 10:10 (IST)

Gold Silver Price LIVE: चेन्नई में आज सोने-चांदी का भाव

दक्षिण भारत के बाजारों में सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Rate Today in Chennai) देश में सबसे ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,450 प्रति 10 ग्राम है, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है. यहां चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी है और चांदी ₹2,34,660 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रही है.

Feb 18, 2026 10:10 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: मुंबई में आज सोने-चांदी का भाव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने-चांदी (Gold-Silver Rate Today in Mumbai) में आज अच्छी हलचल है. मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,51,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रिटेल हो रहा है. वहीं, मुंबई आज चांदी की तेजी का केंद्र बना हुआ है, यहां 1 किलो चांदी का भाव ₹2,33,970 दर्ज किया गया है. 

Feb 18, 2026 10:10 (IST)

Gold Silver Prices LIVE: दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव

Gold and silver news: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate Today in Delhi)में मजबूती देखी जा रही है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की बात करें तो दिल्ली में आज चांदी ₹2,33,570 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.

Feb 18, 2026 09:42 (IST)

Gold Silver Rates Today LIVE : MCX पर चांदी 5000 से ज्यादा चढ़ी

Feb 18, 2026 09:41 (IST)

Gold Silver Prices Today LIVE Updates: MCX पर आज सोना 1600 रुपये हुआ महेंगा

Feb 18, 2026 09:23 (IST)

Gold Silver Price Live: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी, जानें कितना बढ़ा भाव

MCX पर आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है . 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना (Gold) आज 1,368.00 रुपये (0.90%) की बढ़त के साथ 1,52,786.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की चमक आज और भी ज्यादा तेज दिखाई दे रही है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी (Silver) 4,629.00 रुपये (2.02%) की जोरदार छलांग लगाकर 2,33,412.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. कमोडिटी मार्केट में आई इस तेजी के पीछे 'शॉर्ट कवरिंग' को मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे निवेशकों को ऊंचे भाव पर खरीदारी करनी पड़ रही है.

Feb 18, 2026 07:57 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ डिमांड, एक महीने में करीब 350% बढ़ा गोल्ड इंपोर्ट

देश में सोने और चांदी को लेकर ऐसी दीवानगी पहले कभी नहीं देखी गई. ताजा सरकारी आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है.इस साल जनवरी में भारत का गोल्ड इंपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 349.22% की भारी-भरकम बढ़त के साथ 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. चांदी की चमक भी कम नहीं हुई है, इसका आयात भी 127% की छलांग लगाकर 2 अरब डॉलर के पार निकल गया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शादियों के भारी सीजन और सुरक्षित निवेश के लिए लोगों के बढ़ते भरोसे ने सोने-चांदी की डिमांड को अब तक के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचा दिया है.

Feb 18, 2026 07:06 (IST)

Gold Silver Price Today Live: MCX पर चांदी 11,000 लुढ़की, सोना भी 3000 टूटा

एमसीएक्स (MCX) पर बीते दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है,.2 अप्रैल की एक्सपायरी (Apr Expiry) वाला सोना 3,345 रुपये (2.16%) लुढ़क कर 1,51,415 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में इससे भी बड़ी गिरावट देखी गई. 5 मार्च की एक्सपायरी (Mar Expiry) वाली चांदी 11,328 रुपये (4.72%) की भारी गिरावट के साथ 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी के भाव में आई इस बड़ी गिरावट से उन लोगों को फायदा होगा जो निवेश के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे.

Feb 18, 2026 06:44 (IST)

Gold-Silver Price Live on Comex: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी क्‍या भाव चल रहा?

Comex Live Gold-Silver 18 February 2026: कॉमेक्स लाइव आंकड़ों के मुताबिक कीमती धातुओं में मिलाजुला रुख देखने को मिला. सोने की कीमत 4,897.10 डॉलर पर रही, जो 8.80 डॉलर यानी 0.18% की गिरावट दिखाती है. वहीं चांदी में ज्यादा कमजोरी रही और यह 72.760 डॉलर पर 1.06% टूट गई. इसके उलट कॉपर में मजबूती दिखी और यह 0.61% की बढ़त के साथ 5.6770 डॉलर पर पहुंच गया. ट्रेडिंग सेशन में सोने का हाई 4,902.20 और लो 4,868.50 रहा, जबकि चांदी 73.795 से 72.250 के दायरे में रही. 

Feb 18, 2026 06:36 (IST)

Gold-Silver Live Update: सोने-चांदी पर 3 Experts की बात

Gold Silver Experts View: जानकारों के अनुसार, अब बाजार की नजर अमेरिका की ADP रोजगार रिपोर्ट और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर है, जिनमें रूस-यूक्रेन वार्ता से जुड़े अमेरिकी प्रयास भी शामिल हैं. इन घटनाओं के नतीजे जोखिम भावनाओं और सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग को प्रभावित कर सकते हैं.

  • Expert 1: चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी एनालिस्ट कावेरी मोरे ने कहा कि एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम लिक्विडिटी और अमेरिका की नरम महंगाई के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई.
  • Expert 2: मिराए एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज एंड करेंसीज प्रवीण सिंह ने कहा कि जिनेवा में मंगलवार से शुरू हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे स्पॉट गोल्ड में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई.
  • Expert 3: HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, 5,000 डॉलर के स्तर के ऊपर सोने की पकड़ कमजोर पड़ने से मंगलवार को बिकवाली का दबाव बढ़ गया. चीन के लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों की शुरुआत से भी सोने को मिलने वाला सपोर्ट कम हो गया.

उन्होंने कहा कि चीनी निवेशकों की अनुपस्थिति, जो वैश्विक मांग के प्रमुख कारकों में से एक हैं, के कारण खरीदारी का उत्साह घटा और कीमतों पर दबाव बना रहा. गांधी ने आगे बताया कि फिलहाल धातु बाजारों में लिक्विडिटी कम बनी हुई है और जब तक सट्टा कारोबार में मजबूत वापसी नहीं होती, तब तक कीमतें सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव दिखा सकती हैं.

Feb 18, 2026 06:24 (IST)

Gold-Silver Prices in Delhi: राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

Gold-Silver Rates Live in Delhi: नई दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के बीच सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में करीब 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमत घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

Feb 18, 2026 06:15 (IST)

Gold Silver Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल क्‍यों?

Experts View on Gold-Silver 18 February 2026: बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, वे असमंजस में हैं कि क्या भाव फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ेंगे या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा.

Featured Video Of The Day
Gurugram Wall Collapse BREAKING: निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत