विज्ञापन

गूगल, मेटा, OpenAI, एंथ्रॉपिक... AI समिट में किन कंपनियों के CEO पहुंचेंगे दिल्‍ली, आप कैसे जुड़ सकते हैं?

दिल्‍ली में होने वाले AI समिट में दुनिया भर से बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO शामिल होंगे, जिनमें कई भारतीय कंपनियों के भी प्रमुख होंगे. खासतौर से AI और टेक कंपनियों के प्रमुख इस समिट में पहुंचेंगे.

गूगल, मेटा, OpenAI, एंथ्रॉपिक... AI समिट में किन कंपनियों के CEO पहुंचेंगे दिल्‍ली, आप कैसे जुड़ सकते हैं?
AI Impact Summit में जुटेंगे ये दिग्‍गज

भारत, एक बार फिर दुनियाभर का केंद्र बनने जा रहा है. दुनियाभर के देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष और बिजनेस लीडर्स राजधानी दिल्‍ली में जुटने वाले हैं. यहां AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर दुनिया का सबसे बड़ा और महत्‍वपूर्ण सम्‍मेलन होने वाला है- India AI Impact Summit 2026. ये इंटरनेशनल इवेंट 16 फरवरी, सोमवार से शुरू होने वाला है, जो 20 फरवरी तक चलेगा. दिल्‍ली के भारत मंडपम में इस समिट का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आयोजित शिखर सम्‍मेलन में पिछले दिनों AI समिट की मेजबानी का प्रस्‍ताव रखा था, जिसे स्‍वीकार किया गया. बाद में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने इस बारे में बताया था. 

100 से ज्‍यादा देशों से जुटेंगे दिग्‍गज 

दिल्‍ली में होने वाले इस AI इम्‍पैक्‍ट समिट में 100 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स शामिल होंगे. बड़ी बात ये कि कम से कम 20 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष इस समिट में शिरकत कर सकते हैं. कई देशों के  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने इस समिट में शामिल होने की हामी भरी है.   

Latest and Breaking News on NDTV

इस समिट में दुनिया भर से बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO शामिल होंगे, जिनमें कई भारतीय कंपनियों के भी प्रमुख होंगे. खासतौर से AI और टेक कंपनियों के प्रमुख इस समिट में पहुंचेंगे. CEOs के अलावा चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर (CTO), AI रिसर्चर्स और AI इनोवेटर्स शामिल होंगे. 

बड़े नामों में तो गूगल के CEO सुंदर पिचाई, दुनियाभर में तहलका मचाने वाले एआई स्‍टार्टअप एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोदेई, Nvidia के CEO  जेन्सेन हुआंग, OpenAI के CEO सैम अल्टमैन जैसे दिग्‍गज यहां पहुंचेंगे.  

उद्योग जगत से कौन-कौन पहुंचेंगे? 

  • माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ
  • गूगल के CEO सुंदर पिचाई
  • OpenAI के CEO सैम अल्टमैन
  • एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोडेई
  • Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग
  • DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस
  • क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो एमोन
  • मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन

आप भी हो सकते हैं समिट का हिस्‍सा 

इंडिया AI इंपैक्‍ट समिट 2026 में 5 दिनों में 700 से ज्यादा सेशन होंगे. इनमें AI गवर्नेंस, AI सेफ्टी, डेटा प्रोटेक्शन, एथिकल फ्रेमवर्क, AI रणनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें आप भी शामिल हो सकते हैं. इसके लिए आपको रजिस्‍ट्रेशन करना होगा, जो कि बहुत आसान है. आपको खुद को डेलिगेट के तौर पर रजिस्‍टर करना होगा. 

इसके लिए एआई समिट की आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर यहां आपको Register Now का ऑप्‍शन दिखेगा. उस पर क्लिक करने के बाद आपको Register as Deligate पर जाना होगा. 

यहां आपको पर्सनल डिटेल्स डालनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप 5 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं. ये एआई इंपैक्‍ट समिट निश्चित तौर पर आपकी नॉलेज बढ़ाने वाला साबित होगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com