विज्ञापन

VIDEO: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में परिवार इमोशनल, जनाई भोसले के नहीं थमे आंसू, तब्बू के सामने खूब रोईं

आशा भोसले के अंतिम दर्शन में पोती जनाई भोसले इमोशल होती हुईं नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं जनाई को तब्बू गले लगाती हुई नजर आ रही हैं.

VIDEO: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में परिवार इमोशनल, जनाई भोसले के नहीं थमे आंसू, तब्बू के सामने खूब रोईं
आशा भोसले की पोती हैं जनाई भोसले
नई दिल्ली:

भारत की मशहूर प्लैबैक सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल रविवार को निधन हो गया है. जबकि आज यानी 13 मार्च को दिग्गज सिंगर को अंतिम संस्कार होने वाला है, जिससे पहले आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया जाएगा. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. वहीं आशा भोसले का पूरा परिवार इस मौके पर मौजूद और इमोशनल नजर आया. जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती को भी वायरल वीडियो में इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. वहीं वह दादी के पार्थिव शरीर को निहारती और छूती दिख रही हैं. वीडियो देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

जनाई भोसले हुईं इमोशनल

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आशा भोसले की पोती जनाई भोसले चेहरे पर चश्मा लगाए हुए नजर आ रही है. हालांकि उन्हें इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद वह दादी के करीब जाती हैं और उन्हें लोग संभालते हुए दिख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती से खास है मोहम्मद सिराज का रिश्ता, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

दादी आशा भोसले के करीब हैं जनाई भोसले

Latest and Breaking News on NDTV

आशा भोसले कई इवेंट्स में हिस्सा बनती हुईं पिछले दिनों नजर आई थीं. जबकि उनके साथ पोती जनाई भोसले अक्सर नजर आती थीं. इतना ही नहीं जनाई के सोशल मीडिया अकाउंट पर दादी की कई तस्वीरें और वीडियो हैं. 

आशा भोसले के बारे में 

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले को अपने पूरे करियर के दौरान अपने कई उल्लेखनीय गानों के लिए अनगिनत पुरस्कार मिले. गायिका को वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया. वहीं अब तक उन्होंने 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. जबकि बहन और सिंगर लता मंगेशकर के साथ वह 92 से 93 गाने गा चुकी हैं.  

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Death Funeral Live: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com