विज्ञापन

अक्षय कुमार की पहेली में उलझी युजवेंद्र चहेल की एक्स गर्लफ्रेंड, जानें एक्टर क्यों बोले- एक करोड़ दूंगा या फिर अपनी किडनी

अक्षय कुमार इन दिनों पॉपुलर गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के होस्ट बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इस शो के एक नए एपिसोड में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और आरजे महवश ने हिस्सा लिया, जहां अक्षय कुमार ने उनसे मजाकिया अंदाज में मस्ती की.

अक्षय कुमार की पहेली में उलझी युजवेंद्र चहेल की एक्स गर्लफ्रेंड, जानें एक्टर क्यों बोले- एक करोड़ दूंगा या फिर अपनी किडनी
अक्षय कुमार की पहेली में उलझी युजवेंद्र चहेल की एक्स गर्लफ्रेंड

अक्षय कुमार इन दिनों पॉपुलर गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के होस्ट बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इस शो के एक नए एपिसोड में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और आरजे महवश ने हिस्सा लिया, जहां अक्षय कुमार ने उनसे मजाकिया अंदाज में मस्ती की. यह एपिसोड खासतौर पर 100 कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बनाया गया है, जिसमें मिथिला पालकर और डेनिश सैत जैसे नाम भी शामिल हैं. शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे दिखता है और सोनीएलआईवी पर स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: जब मौत के मुंह से लौटे बाहुबली के भल्लालदेव, किडनी फेलियर ने बदल डाली एक सुपरस्टार की जिंदगी

कहां फंसी आरजे महवश

एक प्रमो वीडियो में मजेदार सीन दिखाया गया है. आरजे महवश स्क्रीन पर पजल को बहुत ध्यान से देख रही थीं और जवाब देने की कोशिश कर रही थीं. अक्षय कुमार ने उन्हें देखकर कहा, "मैं देख रहा हूं कि आप बहुत कन्फ्यूज हो." महवश ने बताया कि वो पजल सॉल्व करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अक्षय ने हंसते हुए कहा कि अभी तो पजल दिखाई भी नहीं गई है. फिर उन्होंने मजाक में कहा, "इस पजल को किसी का बाप भी नहीं सॉल्व कर सकता." इसके बाद उन्होंने और मस्ती बढ़ाते हुए ऐलान किया, "जो भी इसे सॉल्व कर लेगा, मैं उसे 1 करोड़ रुपये दूंगा. अरे 1 करोड़ क्या, मैं अपना किडनी भी दे दूंगा!"

101 डिग्री बुखार में की शूटिंग

यह सुनकर आरजे महवश और स्टूडियो में मौजूद लोग जोर से हंस पड़े. महवश ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उस दिन उन्हें बहुत बुखार (101 डिग्री) था, फिर भी उन्होंने शूटिंग पूरी की क्योंकि "शो कभी नहीं रुकना चाहिए." उन्होंने अक्षय कुमार को सबसे प्यारे और स्वीट इंसान बताया, जिनके साथ काम करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Wheel Of Fortune, RJ Mahwash, Akshay Kumar Show Wheel Of Fortune, Actor Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com