विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2024

Yuva Box Office Collection Day 2: नए हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, क्रू के शोर में युवा कमा ले गया इतने करोड़

Yuva Box Office Collection Day 2: डेब्यूटेंट युवा राजकुमार स्टारर युवा ने शानदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन की 4.5 करोड़ की कमाई हासिल की. 

Yuva Box Office Collection Day 2: नए हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, क्रू के शोर में युवा कमा ले गया इतने करोड़
Yuva Box Office Collection Day 2 युवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
नई दिल्ली:

Yuva Box Office Collection Day 2: भारतीय सिनेमा की दुनिया एक बड़े मैदान की तरह है, जहां बहुत सारे नए युवा आते हैं ताकि वह दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ सकें. हालांकि कुछ ही लोग हैं जो अपनी पहली ही रिलीज से सफलता का स्वाद चक पाते हैं. ऐसे में राजकुमार परिवार की तीसरी पीढ़ी से आने वाले युवा राजकुमार एक चमकते हुए सितारें हैं. बता दें कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में डेब्यू करने वाले युवा अपनी पहली फिल्म के साथ ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं.

होम्बले फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस, यह फिल्म इतनी शानदार है कि जब बात कमर्शियल वाइबल सिनेमा को प्रस्तुत करने की होती है, तब यह बिना किसी शक आगे बने हुए हैं.  KGF सीरीज से लेकर कांतारा फ्रैंचाइजी तक, सलार और अब युवा, हर फिल्म जिस से वह जुड़ रहे हैं, वह टिकट खिड़की पर धमाकेदार सफलता अपने नाम कर रही है.

संतोष आनंदराम द्वारा डायरेक्टेड एक्शन पैक्ड ड्रामा आज रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कहने की ज़रूरत नहीं कि युवा राजकुमार ने इस फिल्म के साथ एक कॉन्फिडेंट डेब्यू किया है, और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. हालांकि, फिल्म ने पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की है. ऐसे में फिल्म को लेकर आ रही शुरुआती रुझान से पता चलता है कि फिल्म पहले दिन 4.5-5 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने नाम कर चुकी है. 

दरअसल, सैकनिल्क के अनुसार, युवा ने भारत में 1.8 करोड़ की कमाई पहले दिन की. दूसरे दिन आंकड़ा 1.37 करोड़ पहुंचा. इसके चलते दो दिनों में कलेक्शन 3.17 करोड़ भारत में हो गया. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 6 करोड़ तक पहुंच चुका है. बजट की बात करें तो यह केवल 40 करोड़ के बजट में बनीं मूवी है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuva, Yuva Movie, Yuva Movie 2024, Yuva Movie Release Date, Yuva  tamil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com