यश राज फिल्म्स ने अपनी स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' को लेकर आक्रामक रणनीति का इशारा कर दिया है. आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर इस फिल्म के रिलीज से पहले YRF ने एग्जिबिटर्स को एक सख्त शो-शेयरिंग मैंडेट जारी कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, YRF ने थिएटर मालिकों को मेल भेजकर साफ निर्देश दिए हैं कि 'अल्फा' के सभी शो सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं शुरू होंगे. टिकट बिक्री बुधवार, 1 जुलाई से शुरू होगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वीकेंड पर टिकट रेट्स पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के वीकेंड रेट्स के बराबर रखे जाएंगे.
क्या होगी शो की टाइमिंग?
शो शेयरिंग के मामले में YRF ने सख्त मापदंड तय किए हैं. दो स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 4 शो, तीन स्क्रीन वाले थिएटर्स में कम से कम 6 शो, चार स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 8 शो और 10 या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले बड़े मल्टीप्लेक्स में न्यूनतम 10 शो अनिवार्य रूप से देने होंगे. सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मामले में फैसला केस-बाय-केस YRF के डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस लेगा.
TWO badass girls. ONE kickass time 💥
— Yash Raj Films (@yrf) June 30, 2026
αlpha tickets on sale from tomorrow 🍿🙌
See you this Friday….only in cinemas!! pic.twitter.com/rJzfyxpPMn
अल्फा का सेंसर सर्टिफिकेट
फिल्म को सोमवार 29 जून को सीबीएफसी से U/A+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड है. YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'अल्फा' YRF के स्पाई यूनिवर्स की नई कड़ी है. शिव रावैल निर्देशित यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी नजर आ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं