Yodha Box Office Collection Day 2: करीबन दो साल बाद बड़े पर्दे पर योद्धा के साथ कमबैक करने जा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, एक्टर की आखिर फिल्म थैंक गॉड थी, जो कि फ्लॉप हुई थी. लेकिन अब योद्धा से फैंस की उम्मीदें टिक गई हैं क्योंकि मूवी में वह शेरशाह वाले अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. हालांकि पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन योद्धा का कम था. लेकिन दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, योद्धा ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि पहले दिन केवल 4.1 करोड़ था. वहीं दो दिन के कलेक्शन के बाद भारत में आंकड़ा 9.85 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12 करोड़ तक पहुंच गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
योद्धा के साथ रिलीज हुई बस्तर की बात करें तो फिल्म केवल 1.05 करोड़ की कमाई ही फिल्म कर पाई है. जबकि कुंग फू पांडा 4 का कलेक्शन 5.86 करोड़ तक हुआ है. बजट की बात करें तो योद्धा 55 करोड़ का हो गया है.
आपको बता दें कि फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोनित रॉय, सनी हिंदुजा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की बात करें तो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है या फ्लॉप. क्योंकि शेरशाह एक ओटीटी रिलीज मूवी थी, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं