विज्ञापन

ये क्या हुआ! रिलीज से पहले लीक हुई टॉक्सिक की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे सुपरस्टार यश

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के रिलीज से पहले ही इसकी कहानी लीक हो गई है. जिसके बाद ये पता चल गया है कि फिल्म में एक्टर का किरदार क्या होगा.

ये क्या हुआ! रिलीज से पहले लीक हुई टॉक्सिक की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे सुपरस्टार यश
ये क्या हुआ! रिलीज से पहले लीक हुई टॉक्सिक की कहानी,

‘केजीएफ' स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक' इस वक्त काफी चर्चा में है. कुछ दिन पहले का फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जिसके बाद मानो सोशल मीडिया पर बवाल ही मच गया था. दरअसल, ट्रेलर में कुछ सीन इतने बोल्ड दिखाए कि लोगों को ये हजम ही नहीं हुआ कि यश इतना बोल्ड शॉट दे सकते हैं. लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद से लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. अब इसी बीच ‘टॉक्सिक' का प्लॉट भी लीक हो गया है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही पता चल गया है कि इसमें यश का किरदार क्या होगा और इसकी कहानी क्या है?.

ये भी पढ़ें: तिहाड़ में होना चाहिए स्मोकिंग रूम, जेल से आने के बाद राजपाल यादव की अपील, बोले- जेल सिर्फ सजा देने की जगह नहीं

फिर गैंगस्टर बनने वाले हैं यश

फिल्म के UAE डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म (Phars Film) ने अपनी वेबसाइट पर इसकी कहानी शेयर कर दी है. वेबसाइट के मुताबिक ‘टॉक्सिक' की कहानी गोवा में 1940 और 1970 के दशक के बीच चल रहे क्राइम सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमेगी. वेबसाइट पर सिनॉप्सिस में लिखा है, ‘टॉक्सिक' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो गोवा में चल रहे क्रिमिनल सिंडिकेट को दिखाएगी और यश इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे. फिल्म में धोखा है, डर है, खून खराबा है.'

कब रिलीज होगी टॉक्सिक 

यूं तो यश की इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, लेकिन ‘टॉक्सिक' के लिए थिएटर पर कब्जा जमा पाना आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने एक चुनौती आने वाली है. ‘टॉक्सिक' ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, और इसी तारीख को आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2' रिलीज होगी. ‘धुरंधर' साल 2025 की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसने अपने आसपास रिलीज होने वाली हर फिल्म को औंधे मुंह गिराया था. ऐसे में देखना होगा कि यश अपनी फिल्म को ‘धुरंधर' के पास रिलीज होने देंगे या फिर डेट में अदला बदली होगी.

आपको बता दें कि यश और गीतू मोहनदास की लिखी और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है. जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा. वेंकट के नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Film Toxic, Yash, Actor Yash, Yash Toxic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com