- सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर पूछताछ जारी
- यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर से पुलिस कर रही पूछताछ
- अधिकारियों ने दी इस बात की जानकारी
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से सभी लोग दुखी हैं. पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है. फैन्स भी लगातार उनको न्याय दिलाने की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. इसी बीच सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के कॉस्टिंग डायरेक्टर से पूछताछ कर रही है. इस बात की जानकारी ऑफिशियल द्वारा दी गई है. मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस बात की छानबीन कर रही है कि कहीं एक्टर के डिप्रेशन का
कारण प्रोफेशनल दुश्मनी तो नहीं था.
बता दें, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने बांद्रा के घर में मृत पाए गए थे. यशराज फिल्म्स की कॉस्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पुलिस ने 27 जून को तलब किया था, जिसके बाद वह दोपहर में पुलिस स्टेशन पहुंची. डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, "यशराज फिल्म्स की कॉस्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है." दूसरे ऑफिशियल ने बताया कि कुछ प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए आने वाले दिनों में बुलाया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बता दें, शानू शर्मा (Shanoo Sharma) फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कॉस्टिंग डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' जैसी फिल्मों में काम किया है. बता दें, एक्टर के निधन के बाद यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ सारे कॉन्ट्रेक्ट की कॉपी पुलिस को दे दी थी. वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक इस केस में 24 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं