विज्ञापन

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के बाद हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम अयोध्या पहुंचीं. राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपने नए सफर की शुरुआत की.

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के बाद हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
16 अक्टूबर को ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है

यामी गौतम धर स्टारर फिल्म 'नई नवेली' की ग्रैंड रिलीज से पहले लीड एक्ट्रेस ने भगवान की पावन धरती अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया. यामी ने इस विश्वास पर अपना भरोसा दिखाते हुए कि हर नए सफर की शुरुआत भगवान राम के नाम से होती है, ऐसे में उन्होंने फिल्म के लिए अपनी सच्ची डेडीकेशन को दिखाते हुए यह दौरा किया है. अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और स्क्रीन पर बड़े सहज अंदाज में मौजूदगी दिखाने के साथ, यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं.

इस दौरान यामी का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, साथ ही उनकी चेहरे की चमक यह बयां कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कितनी कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है. बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 29 साल पुराना कुमार सानू का वो कल्ट गाना, अक्षय कुमार ने दिखाया था बेरोजगारी का दर्द, एक-एक लाइन में छुपा था शुरुआत से अंत तक हर नौजवान का सपना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com