विज्ञापन

सनी देओल की पत्नी की 7 तस्वीरें, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, 68 की उम्र में खूबसूरती देख फैंस बोले- यूं ही नहीं पाजी ने लंदन की लिंडा से की शादी

सनी और पूजा की शादी लंदन में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. इस शादी को सीक्रेट रखा गया था, क्योंकि सनी देओल के साथ काम कर रहे प्रोड्यूसर्स नहीं चाहते थे कि उनकी शादी की खबर से एक 'रोमांटिक हीरो' के तौर पर उनकी इमेज पर बुरा असर पड़े.

सनी देओल की पत्नी की 7 तस्वीरें, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, 68 की उम्र में खूबसूरती देख फैंस बोले- यूं ही नहीं पाजी ने लंदन की लिंडा से की शादी
एयरपोर्ट पर सनी देओल के साथ स्पॉट हुई पत्नी पूजा
नई दिल्ली:

देओल परिवार की बहुएं अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जानी जाती हैं. चाहे धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हो या बेटे सनी की पत्नी पूजा देओल ये लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. लेकिन हाल में जब सनी देओल को एयरपोर्ट पर पत्नी पूजा देओल के साथ देखा गया तो फैंस बेहद खुश हो गए. पैपाराजी ने सनी और पूजा को एक साथ अपने कैमरे में कैद किया और फिर ये वीडियोज जमकर वायरल हुए. मंगलवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था. वीडियो में 68 साल की पूजा देओल की खूबसूरती देख लोग हैरान रह गए. पूजा बेहद खूबसूरत और फिट लग रही थीं.  

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो में सनी को अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. पीछे से उनकी पत्नी पूजा देओल भी कार से उतरती नजर आती हैं, इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर अंदर जाते दिखते हैं. सनी ने ऑलिव ग्रीन शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने नीली डेनिम, सफेद स्नीकर्स और काले चश्मे लगाए थे. वहीं पूजा सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

सनी देओल ने फिल्मों में डेब्यू करने के एक साथ बाद ही पूजा से शादी कर ली थी. उन्होंने 1983 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और 1984 में पूजा से शादी की.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार मामूट्टी को माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, एक्टर 75 की उम्र में 3 बार बने डॉक्टर, जानें कैसे?

पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर, 1957 को लंदन में हुआ था. उनका परिवार में भारत और ब्रिटेन की मिलीजुली परंपरा रही है. पूजा के पिता, कृष्ण देव महल, भारतीय मूल के थे और UK में बस गए थे. वहीं उनकी मां, जून सारा महल, ब्रिटिश हैं और कहा जाता है कि उनका ताल्लुक शाही खानदान से है.

सनी और पूजा की शादी लंदन में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. इस शादी को सीक्रेट रखा गया था, क्योंकि सनी देओल के साथ काम कर रहे प्रोड्यूसर्स नहीं चाहते थे कि उनकी शादी की खबर से एक 'रोमांटिक हीरो' के तौर पर उनकी इमेज पर बुरा असर पड़े.

Latest and Breaking News on NDTV

सनी ने पूजा से लव मैरिज की थी. सनी इंग्लैंड के दौरे पर थे, जहां उन्हें पूजा मिली और उन्हें उनके प्यार हो गया था.खूबसूरती में पूजा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. 68 साल की उम्र में भी उनकी सादगी और खूबसूरती देख लोग दंग हैं.

यह भी पढ़ें- लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा ने सनी देओल की फिल्म 'हिम्मत' (1996) में एक छोटा सा रोल किया था और बाद में 'यमला पगला दीवाना 2' (2013) की कहानी लिखी थी. यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सनी, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने काम किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा देओल अपने बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनो' के प्रीमियर के दौरान मीडिया से बातचीत की थी. ये मीडिया से उनकी एकमात्र बातचीत थी.सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे हैं, करण और राजवीर देओल.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com