विज्ञापन

लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के सबसे ताकतवर के बेटे का वध? 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन निभा रहा किरदार?

रामायणम् में रावण का सबसे ताकतवर बेटा मेघनाथ आखिर सिर्फ लक्ष्मण के हाथों ही क्यों मारा गया. इसके पीछे सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि एक खास वजह भी बताई जाती है. जानिए रामायण की इस दिलचस्प कहानी का पूरा सच.

लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के सबसे ताकतवर के बेटे का वध? 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन निभा रहा किरदार?
कौन निभा रहा है लक्ष्मण का किरदार?
Social Media
नई दिल्ली:

रामायण पर बन रही नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् इस वक्त 2026 की मचअवेटेड फिल्म बन गई है. रणबीर कपूर से लेकर यश तक हर किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. इसी बीच एक सवाल भी बार-बार सामने आ रहा है कि आखिर रावण के सबसे ताकतवर बेटे मेघनाथ का वध सिर्फ लक्ष्मण ने ही क्यों किया. क्या भगवान राम खुद ऐसा नहीं कर सकते थे. अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो रामायणम् फिल्म देखने से पहले जान लीजिए रामायण की ये दिलचस्प कहानी. इसके बाद फिल्म का हर सीन आपको और भी ज्यादा समझ आएगा.

मेघनाथ को हराना आसान नहीं था

मेघनाथ रावण का सबसे ताकतवर बेटा था. उसने देवताओं के राजा इंद्र को हराया था, इसलिए उसे इंद्रजीत भी कहा गया. उसके पास कई ऐसे अस्त्र थे जिनसे बड़े-बड़े योद्धा भी डरते थे. युद्ध के दौरान वो अपनी चाल और ताकत से सामने वाले को मुश्किल में डाल देता था. यही वजह थी कि लंका की सेना की सबसे बड़ी ताकत मेघनाथ को माना जाता था.

फिर लक्ष्मण को ही क्यों भेजा गया

रामायण के मुताबिक मेघनाथ निकुंभिला में एक खास यज्ञ कर रहा था. कहा जाता है कि अगर उसका यज्ञ पूरा हो जाता, तो उसे हराना लगभग नामुमकिन हो जाता. विभीषण ने भगवान राम को इसकी जानकारी दी. इसके बाद राम ने लक्ष्मण, हनुमान और विभीषण को वहां भेजा. लक्ष्मण ने पहले यज्ञ रुकवाया और फिर मेघनाथ का सामना किया.

आखिर लक्ष्मण ही क्यों बने मेघनाथ के सामने सबसे बड़े योद्धा

रामायण की कहानी में लक्ष्मण को सबसे धैर्यवान और बहादुर योद्धाओं में गिना जाता है. उन्होंने पूरे वनवास में हर कदम पर भगवान राम का साथ दिया और कभी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे. यही वजह थी कि जब मेघनाथ जैसे बड़े योद्धा से लड़ने का समय आया तो भगवान राम ने सबसे ज्यादा भरोसा लक्ष्मण पर किया. लंबे और कठिन युद्ध के बाद आखिरकार लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया. इसके बाद रावण की सबसे बड़ी ताकत खत्म हो गई.

कौन निभा रहा लक्ष्मण का किरदार?

रामायणम् में लक्ष्मण का किरदार पॉपुलर टीवी एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं. ये रवि दुबे के लिए एक बहुत ही बड़ा मौका है. छोटे पर्दे पर वह जमाई राजा जैसे शो से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ चुके हैं लेकिन अब बड़े पर्दे पर रामायणम् जैसे मेगा प्रोजेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस करने का चांस मिला है. उम्मीद है रवि दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

ट्रेलर को लेकर बढ़ी फैंस की बेकरारी

रामायणम् इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन टाल दिया गया. रणबीर कपूर के राम वाले लुक से लेकर यश के रावण अवतार तक हर किरदार को देखने की लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है. ऐसे में लक्ष्मण और मेघनाथ की ये कहानी जानने के बाद ट्रेलर देखना और भी मजेदार हो सकता है. फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस अभी से गिनती शुरू कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का 32 साल पुराना शो, 510 एपिसोड में व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे एक्टर के पेट में रहने लगा था दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakshman, Meghnad, Ramayanam, Ravie Dubey, Nitesh Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com