विज्ञापन

कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर, क्या है धुरंधर 2 के 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' की कहानी

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम के कराची वाले ठिकाने को खास तरीके से दिखाया गया है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे एक बहुत शानदार और लग्जरी महल के रूप में पेश किया है, जिसे 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' नाम दिया गया है.

कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर, क्या है धुरंधर 2 के 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' की कहानी
कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम के कराची वाले ठिकाने को खास तरीके से दिखाया गया है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे एक बहुत शानदार और लग्जरी महल के रूप में पेश किया है, जिसे 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' नाम दिया गया है. क्लिफ्टन कराची का एक अमीर इलाका है, जहां महंगे घर, विदेशी दूतावास और लग्जरी ब्रांड्स की दुकानें हैं. यह जगह सऊदी मस्जिद के पास है और क्लिफ्टन बीच से थोड़ी ही दूरी पर है. फिल्म में इस सफेद रंग के बड़े महल को 'व्हाइट हाउस' कहा गया है.

ये भी पढ़ें: रील ही नहीं रियल लाइफ के भी धुरंधर हैं राकेश बेदी, IIT की आधी परीक्षा छोड़ी, थियेटर में किया संघर्ष, इस सीरियल से हुए पॉपुलर

क्या दिखाया दाऊद इब्राहिम के घर में

फिल्म में महल के अंदर और बाहर कई खास चीजें दिखाई गई हैं:
- बड़े गेट पर सोने के बड़े-बड़े डॉलर के निशान लगे हैं.
- स्तंभों के पास सोने के चील (ईगल) की मूर्तियां रखी हैं.
- अंदर चमकदार झूमर, चौड़ी सीढ़ियां और बड़े डाइनिंग टेबल हैं, जहां पार्टियां होती दिखाई गई हैं.
- दीवारों पर शेर की तस्वीरें लगी हैं, जो ताकत का प्रतीक मानी जाती हैं.
- मास्टर बेडरूम में बड़ा बिस्तर, खूबसूरत पर्दे और दाऊद की पुरानी तस्वीर (जवान दिनों की, जिसमें वे रे-बैन लगाए, मूंछों वाले और घने बालों वाले दिखते हैं).
- दाऊद की उम्र और बीमारी को ध्यान में रखते हुए फिल्म में एक आधुनिक ICU भी दिखाया गया है.

फिल्म में इस घर को दाऊद (जिन्हें 'बड़े साहब' कहा जाता है) का गुप्त लेकिन शानदार ठिकाना बताया गया है. यहां सुरक्षा बहुत कड़ी है – मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होती है, हथियार जमा करवाए जाते हैं और विदेशी स्टाफ काम करता है.

दाऊद इब्राहिम का असली पता कहां है

असली खबरों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम का पता अलग बताया जाता है. जनवरी 2024 में 'संडे गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम और उसका भाई अनीस कराची के कय्यूमाबाद में दो विला(हाउस नंबर 20 और 21, स्ट्रीट नंबर 30, फेज V, सेक्टर B) में रहता है. यह जगह चाइनीज कांसुलेट से करीब 700 मीटर दूर है. दाऊद बहुत कम बाहर निकलते हैं, भरोसेमंद लोगों की सुरक्षा में रहता है और परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर ही मिलता है. उसकी सेहत ठीक नहीं रहती, दवाइयां चलती हैं. DHA फेज V में भी उसकी एक प्रॉपर्टी बताई जाती है.

दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद भारत से भागकर पाकिस्तान पहुंच गए थे. लेकिन फिल्म में डायरेक्टर ने क्लिफ्टन वाले इस ठिकाने को चुनकर दाऊद की लग्जरी लाइफस्टाइल और उसके रहन-सहन को दिखाने की कोशिश की है. यह फिल्म दाऊद को एक 70 साल के आतंकवादी के रूप में पेश करती है, जो अब बीमार है लेकिन अभी भी साजिशें रचता रहता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com