विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2024

जब धर्मेंद्र ने खुद को बताया था बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रिंकर, शोले के सेट पर कैमरामैन से बीयर चुराने का सुनाया था किस्सा 

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने जब अपनी शराब की लत पर रिएक्शन दिया था और बताया था कि कैसे शोले के सेट पर उन्होंने कैमरामैन की बीयर चुराई थीं.

जब धर्मेंद्र ने खुद को बताया था बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रिंकर, शोले के सेट पर कैमरामैन से बीयर चुराने का सुनाया था किस्सा 
धर्मेंद्र ने जब शोले के सेट पर चुराई थी कैमरामैन की बीयर
नई दिल्ली:

धरमवीर , लोहा, सीता और गीता और शोले जैसी फिल्में देने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र उन स्टार्स में से एक हैं, जो अपने जवानी के दिनों में ही नहीं आज भी चर्चा का विषय रहते हैं. उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. इसके अलावा शराब की लत के बारे में हर कोई वाकिफ है. लेकिन जब उनसे इस लत से पीछा छुड़ाने के बारे में उनसे आप की अदालत शो में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका लीवर बहुत स्ट्रॉन्ग हैं. वहीं उन्होंने बताया कि कैसे वह शोले के सेट से बीयर चुराते थे. 

खुद को एक्सट्रीम पर्सनैलिटी बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, बीच में 6 महीने के लिए छोड़ देता था. बैडमिंटन और पसीना बहाता था और फिर शुरू हो जाता हूं. मैं थोड़ा एक्सट्रीम हूं. वहीं उन्होंने आग ही आग में को स्टार मौसमी चटर्जी के साथ एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिन्होंने उन्हें ठंडी बीयर पीते हुए पकड़ लिया था. उन्होंने कहा, बीयर पीने का दिल किया दोपहर को. मैंने उनसे कहा कि इसे झाग वाला बनाओ ताकि यह लस्सी जैसा दिखे. तब मौसमी ने मुझे पीते हुए देखा और पूछा धर्मेंद्र क्या पी रहे हो. मैंने झूठ कहा कि लस्सी है. लेकिन वह जानती थी कि मैं झूठ बोल रहा हूं और उन्होंने टेस्ट कराने के लिए कहा. फिर वह हंसे औऱ उन्होंने कुबूल कर लिया औऱ कहा कि बीयर पीने से कुछ नहीं होता. 

इसके अलावा सुपरस्टार ने खुलासा किया की वह शोले के सेट पर कैमरामैन से बीयर चुराते थे. उन्होंने कहा, हमारा कैमरामैन, जिम हमेशा अपने पास 5-6 बोतल बीयर की रखता था. मैं उसके पीछे बैठता था और चुपके से उनकी में से पी लेता था. जब प्ऱॉडक्शन टीम ने उन्हें बताया कि उन्होंने 12 बोतल पी ली है तो वह कन्फ्यूज रह गए और कहा, यह कैसे हुआ. मुझे नहीं पता. एक दिन उन्होंने मुझे रंगे हाथ पकड़ा. हमें लाइफ एन्जॉय करनी चाहिए. हंसते हुए उन्होंने खुद को बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रिंकर बताते हुए कहा, मेरा लीवर बहुत स्ट्रॉन्ग है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Sholay, Sholay Cameraman, Dharmendra Drinking, Dharmendra  drinking Habit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com