विज्ञापन

अक्षय कुमार जब दूसरों का बल्ब चुराकर अपना घर करते थे रोशन, खिलाड़ी कुमार ऐसे निकालते थे जेब खर्च

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक पल देखने को मिला, जब एक पजल ने अक्षय कुमार, राजकुमार राव, अर्चना पूरण सिंह और सान्या मल्होत्रा के बीच हंसी-ठिठोली और दिल छू लेने वाली बातचीत को जन्म दिया.

अक्षय कुमार जब दूसरों का बल्ब चुराकर अपना घर करते थे रोशन, खिलाड़ी कुमार ऐसे निकालते थे जेब खर्च
अक्षय कुमार जब दूसरों का बल्ब चुराकर अपना घर करते रोशन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक पल देखने को मिला, जब एक पजल ने अक्षय कुमार, राजकुमार राव, अर्चना पूरण सिंह और सान्या मल्होत्रा के बीच हंसी-ठिठोली और दिल छू लेने वाली बातचीत को जन्म दिया. पजल सॉल्व करते समय राजकुमार राव ने तुरंत जवाब दे दिया ‘होटल से तौलिया चुराने की मजेदार कहानी.' अर्चना पजल नहीं समझ पाईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं ‘जो काम कभी किया ही नहीं, वो दिमाग में आता ही नहीं.'

अक्षय कुमार ने किया मजाक

पजल बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने एक मजेदार कन्फेशन किया और बताया कि उन्होंने खुद एक शो में सुना था कि अर्चना ने कभी होटल से बाथरोब चुराया था. उनका यह कमेंट पूरी तरह मजाकिया अंदाज में था, जिसने बातचीत को और भी मनोरंजक बना दिया. इस पर रिएक्ट करते हुए अर्चना पूरण सिंह ने अक्षय को मजाकिया अंदाज में चैलेंज किया और कहा, “तू मुझे फुटेज दिखा दे, मैं तुझे माध आइलैंड का बंगला दे दूंगी.”

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 एक्टर पर पड़ी महंगाई की मार, फिल्म से मिली पूरी फीस हुई खर्च, फिल्म में भारत के खिलाफ बोले थे जहरीले डायलॉग

बल्ब चुराते थे अक्षय कुमार

इसके बाद अक्षय ने दर्शकों की तरफ रुख किया और मजाकिया अंदाज में कहा “आप लोगों ने सुना है, ये मुझे अपना एक बंगला देंगे.” फिर उन्होंने सबको सवाल किया “आप लोगों ने कभी होटल से कुछ चुराया है? क्योंकि मैंने चुराया है बचपन में. मम्मी पैसे देती थीं बल्ब ले आ, और मैं क्या करता था वो पैसे जेब में डाल देता था. मुझे अभी भी याद है, एक होटल था जुहू में, नाम नहीं ले सकता. लिफ्ट में बल्ब लगे रहते थे, तो मैं दो बल्ब निकाल लेता था चुपचाप. कपड़ा लिया, दो बल्ब निकाले और घर ले आया. पैसे जेब में रखकर बहुत खुश होता था. ये काम मैंने किया है और ईमानदारी से बोला है.”

संघर्ष स्टोरी

इसके बाद अक्षय ने सबसे पूछा कि उन्होंने जिंदगी में क्या-क्या चुराया है. बातचीत को मजेदार अंदाज में खत्म करते हुए अर्चना ने कहा “मैंने लोगों का दिल चुराया है.” इस जवाब ने सबको हंसी से लोटपोट कर दिया और एपिसोड का यह पल सबसे मनोरंजक बन गया. बातचीत के दौरान अक्षय ने अपने स्ट्रगल डेज की याद भी साझा की. उन्होंने अर्चना के पति परमीत सेठी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा “आपको पता है आपके हज्बैंड और मैंने साथ में स्ट्रगल किया है.” अर्चना ने कहा “मैं जानता हूं मुझे पता है.” अक्षय ने आगे बताया “मुझे अभी भी याद है, वो और मैं सुभाष घई के ऑफिस में काम ढूंढने गए थे. उस वक्त हम बात करते थे कि काम नहीं मिल रहा है, कुछ नहीं हो रहा है.” अर्चना ने जोड़ा कि बाद में उन्होंने साथ में फिल्म धड़कन में काम किया.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com