- अक्षय कुमार को याद नहीं रहा था ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन
- एक्टर ने ट्विंकल खन्ना को तोहफे में दिया था पेपरवेट
- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की जोड़ी फिल्मी दुनिया की मशहूर जोड़ी में से एक है. इन दिनों जहां अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं ट्विंकल खन्ना अब फिल्म प्रोड्यूसर और लेखक बन चुकी हैं. हाल ही में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें ट्विंकल खन्ना ने बताया कि एक बार अक्षय ने उन्हें जन्मदिन पर पेपरवेट तोहफे में दिया था. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने वीडियो में बताया कि वह ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन भूल गए थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का यह वीडियो कॉफी विद करण का है. वायरल वीडियो में ट्विंकल खन्ना ने बताया, "जब हम पहले डेट कर रहे थे. मेरे जन्मदिन पर इन्होंने मुझे क्रिस्टल पेपरवेट गिफ्ट किया था. एक पेपरवेट! मुझे नहीं पता था कि इन्होंने क्या सोचा था कि मैं पेपरवेट से इम्प्रेस होउंगी." इस पर अक्षय कुमार ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, "असल में, मैं इनका जन्मदिन भूल गया था. ईमानदारी से बताऊं तो जब मुझे याद आया कि इनका जन्मदिन है तो मेरे पास कुछ भी खरीदने के लिए समय नहीं था. पेपरवेट मेरे घर में था तो मैंने जल्दी से उसे रैप कर इन्हें तोहफे में दे दिया."
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने 'कॉफी विद करण' में आगे बताया, "इन्होंने मुझे पेपरवेट दिया तो मैंने उस दिन इनसे कहा कि एक दिन मैं सुनिश्चित करुंगी कि आप मुझे इस पेपरवेट जितना बड़ा ही डायमंड खरीद कर दें." वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम', 'बेलबॉटम', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. वहीं, लक्ष्मी बम में अक्षय कुमार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं