विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी ने लगाया ससुरालवालों पर आरोप, बोलीं- 'जबरदस्ती धर्म परिवर्तन...'

लंबी बीमारी के बाद वाजिद खान (Wajid Khan) का 1 जून 2020 को निधन हो गया था. अब उनकी पत्नी ने वाजिद खान के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी ने लगाया ससुरालवालों पर आरोप, बोलीं- 'जबरदस्ती धर्म परिवर्तन...'
वाजिद खान (Wajid Khan) की पत्नी ने लगाया आरोप (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रहे वाजिद खान (Wajid Khan) का लंबी बीमारी के बाद 1 जून 2020 को निधन हो गया था. अब उनकी पत्नी ने वाजिद खान के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है. वाजिद खान (Wajid Khan) की पत्नी कमालरुख (Kamalrukh) ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख कर कहा कि वाजिद के परिवार द्वारा जबरदस्ती उन्हें इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कहा जा रहा है. उनका कहना है कि वो अपने पति के निधन की पीड़ा से अभी बाहर निकल नहीं पाई हैं. लेकिन दूसरी तरफ वाजिद के परिवार द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. वाजिद खान (Wajid Khan) की पत्नी कमालरुख (Kamalrukh) का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने दर्शन रावल के साथ किया धमाकेदार डांस, Video में मचाया तहलका

वाजिद खान (Wajid Khan) की पत्नी कमालरुख (Kamalrukh) ने लिखा: "मेरा नाम कमालरुख खान है और मैं दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी हूं. शादी से पहले मैं उनके साथ 10 साल के रिश्ते में थी. मैं पारसी हूं और वो मुस्लिम थे. हमें कॉलेज स्वीटहार्ट्स कहा जाता थे. यहां तक क‍ि जब हमने शादी की तो स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत की. मैं इस पर अपना अनुभव साझा करना चाहती हूं कि किस तरह से मुझे इंटरकास्ट शादी करने के बाद धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जो बेहद शर्मनाक है."

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिर बने नाना-नानी, बेटी अहाना देओल ने दिया जड़वा बच्चों का जन्म- देखें Post

कमालरुख (Kamalrukh) के इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब रिएक्शन देने लगे हैं. बता दें कि बॉलीवुड में साजिद-वाजिद (Sajid-Wajid) की जोड़ी काफी मशहूर थी. उन्होंने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था.  1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे. उसी साल उन्होंने फिल्म 'हैलो ब्रदर' के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे थे. इसके अलावा वाजिद खान ने कई शो भी जज किये थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wajid Khan, Wajid Khan Wife, Wajid Khan Wife Kamalrukh Post Viral, Intercast Marriage, Kamalrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com