विज्ञापन

सोनम वांगचुक पर कुछ भी कहने से कन्नी काट गए विवेक ओबेरॉय, बोले- अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर सवाल पूछे जाने पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वो अभिनेता हैं, नेता नहीं. उन्होंने आंदोलन पर सीधा पक्ष लेने से बचते हुए लोकतंत्र में हर आवाज की अहमियत की बात की.

सोनम वांगचुक पर कुछ भी कहने से कन्नी काट गए विवेक ओबेरॉय, बोले- अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं
सोनम वांगचुक पर विवेक के बयान से मचा बवाल
नई दिल्ली:

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. इसी बीच जब एक्टर विवेक ओबेरॉय से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. विवेक ने साफ कहा कि वो अभिनेता हैं, नेता नहीं. बस फिर क्या था, उनका ये बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया. कुछ लोगों ने उनकी बात सही बताई, तो कई यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. अब उनका ये इंटरव्यू लगातार चर्चा में बना हुआ है.

सवाल सुनते ही क्या बोले विवेक ओबेरॉय

मीडिया से बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय से सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, 'मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं. मैं राजनीति की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता. मैं सिर्फ चीजों को देखता हूं और उनसे सीखने की कोशिश करता हूं.' उन्होंने किसी भी पक्ष में खुलकर कुछ नहीं कहा.

लोकतंत्र पर भी रखी अपनी राय

हालांकि विवेक ने आंदोलन का समर्थन या विरोध नहीं किया, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र पर अपनी राय जरूर रखी. उन्होंने कहा कि एक अच्छे लोकतंत्र में हर इंसान को अपनी बात रखने का पूरा हक होना चाहिए. अगर लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं, तो ये लोकतंत्र की एक अच्छी बात है. उनका कहना था कि उन्होंने इस पूरे मामले से यही बात सीखी है.

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

विवेक का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ यूजर्स ने कहा कि हर कलाकार को ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलना चाहिए. वहीं कई लोगों का कहना था कि किसी भी इंसान को अपनी राय देने या चुप रहने का पूरा अधिकार है. इसी वजह से उनका बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है.

कई सितारे पहले ही कर चुके हैं सपोर्ट

जहां विवेक ओबेरॉय ने इस मुद्दे पर दूरी बनाकर जवाब दिया, वहीं प्रकाश राज, विशाल ददलानी, नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, सयाजी शिंदे, सोनाक्षी सिन्हा, कुनिका सदानंद और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे कई फिल्मी सितारे सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं. ऐसे में विवेक का बयान भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Oberoi, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com