विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

Reception: पीएम मोदी को इनवाइट करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दिया ये खास 'तोहफा'

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे.

Reception: पीएम मोदी को इनवाइट करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दिया ये खास 'तोहफा'
  • विराट और अनुष्का ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
  • पीएम मोदी को रिसेप्शन का दिया कार्ड
  • 21 दिसंबर को है विरुष्का की ग्रैंड रिसेप्शन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. पीएम मोदी ने दोनों ही स्टार्स को शादी की शुभकामनाएं दी. विरुष्का यानी विराट-अनुष्का ने पीएम को 21 दिसंबर यानी गुरुवार को होने वाले रिसेप्शन का निमंत्रण दिया. इस दौरान विराट कोहली के भाई विकास कोहली भी मौजूद रहे. बता दें कि दोनों स्टार्स ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली पहुंचे थे, जहां 11 दिसंबर को एक-दूसरे के बंधन में बंधे. गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जहां कई बड़ी हस्तियां पहुंचने वाली है.

Virat Kohli-Anushka Sharma Wedding: तो क्या शादी के बाद अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करेंगे विराट

बता दें विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी. भारत लौटने के बाद दोनों ने प्रधानमंत्री को रिसेप्शन का न्यौता को दिया. गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं. ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में रिसेप्शन होगा. वेडिंग कार्ड के मुताबिक, रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा. जहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार, दोस्त समेत कई बड़ी सेलिब्रिटी शरीख होंगे. 

हल्दी-मेहंदी से सगाई-फेरे तक, 25 Photos में देखें अनुष्का-विराट का Wedding Album

दिया ये खास तोहफा
आमतौर पर सेलेब्स अपनी शादी के कार्ड में कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करते हैं. इसमें डायफ्रूंट्स, वाइन से लेकर देश-दुनिया के अलग-अलग गिफ्ट्स रखे जाते हैं. लेकिन अनुष्का ने अपनी शादी के लिए इको-फ्रेंडली वेडिंग कार्ड चुना है. पीएम मोदी के लिए इसी कार्ड को लेकर विराट और अनुष्का शर्मा पहुंचे. इससे पहले फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इस वेडिंग कार्ड की झलक ट्विटर पर साझा किया था. जोकि क्रीम रंग के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है. इसमें फूलों की सजावट साफ देखी जा सकती है. ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव है 5 स्टार होटल
दिल्ली का ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव की गिनती फाइट स्टार होटलों में होती है. होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा. जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं. होटल की बात करें तो उसमें 403 रूम्स और 41 स्वीट हैं. इस होटल में लग्जरी स्पा और सैलून भी है. इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है. होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं. 

26 दिसंबर को मुंबई में होगी पार्टी
मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है. शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं.

VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli Anushka Sharma, Anushka Sharma, PM Narendra Modi, Reception, Invitation Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com