पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने हाल ही में सरगुन मेहता (Sargun Mehta) के साथ मिलकर 'तितलियां (Titliaan)' सॉन्ग रिलीज किया था. इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी और छा गया था. हार्डी संधू के इस सॉन्ग को देसी मेलॉडिज ने रिलीज किया था और इसे 18 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को लेकर एक फनी डांस का वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यूट्यूब और डांसर आदर्श आनंद (Adarsh Anand) ने अपनी टीम के साथ तैयार किया है जो बहुत ही कमाल का है.
आदर्श आनंद (Adarsh Anand) मशहूर यूट्यूबर हैं और वह सुपरहिट सॉन्ग्स के ऊपर फनी डांस वीडियो (Funny Dance Video) बनाते हैं. 'तितलियां' सॉन्ग पर आदर्श आनंद के डांस को अभी तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके गाने में जहां फनी मूमेंट्स होते हैं, वहीं उनका गेटअप और उनके साथ डांस करने वाले बच्चे भी बहुत कमाल की एक्टिंग करते हैं और यही उनके वीडियो की यूएसपी भी है. आदर्श आनंद के इस वीडियो पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं, 'भाई बहुत ज्यादा हंसी आई है, आप ऐसे ही वीडियो बनाते रहें हमेशा और इस दुख भरी दुनिया में मुस्कान फैलाते रहो. भगवान आपको ओर तरक्की देगा.' आदर्श आनंद के यूट्यूब चैनल पर 6 लाख 58 सब्सक्राइबर्स हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं