विज्ञापन

थलापति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन को अपोजिशन पार्टी से मिला ये ऑफर, 12 करोड़ में फाइनल होगी डील!

उदयनिधि स्टालिन, जो डीएमके के प्रमुख चेहरे हैं और विजय की टीवीके पार्टी से सियासी टकराव में हैं उन्होंने तृषा को एक ऑफर दिया है लेकिन देखना होगा कि एक्ट्रेस क्या फैसला लेती हैं.

थलापति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन को अपोजिशन पार्टी से मिला ये ऑफर, 12 करोड़ में फाइनल होगी डील!
तृषा कृष्णन को अपोजिशन पार्टी वालों ने ऑफर की फिल्म!
Social Media
नई दिल्ली:

तमिल सिनेमा में इन दिनों तृषा कृष्णन की चर्चा जोरों पर है. थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके शपथ ग्रहण समारोह में तृषा का पहुंचना और भावुक होना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इसी बीच एक नई खबर ने सबका ध्यान खींचा है. खबर है कि विजय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी यानी पॉलिटिकल कॉम्पिटीटर उदयनिधि स्टालिन ने तृषा को एक बड़ी फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की भारी भरकम ऑफर दे दी है. सोर्सेज के मुताबिक यह फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें तृषा को लीड रोल में उतारने की तैयारी चल रही है.

उदयनिधि स्टालिन, जो डीएमके के प्रमुख चेहरे हैं और विजय की टीवीके पार्टी से सियासी टकराव में हैं, इस फिल्म को खास तवज्जो दे रहे हैं. तृषा की हालिया फिल्मों में सफलता और उनकी बढ़ती स्टार पावर को देखते हुए यह ऑफर काफी अट्रैक्टिव माना जा रहा है. बता दें कि तृषा कृष्णन साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेज में से हैं. पोन्नियिन सेल्वन, घिल्ली, वरशम जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. हाल के समय में उनकी फीस भी काफी बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब हर फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विजय के साथ उनकी जोड़ी हमेशा हिट रही है, जिसके चलते उनकी पॉपुलैरिटी चरम पर है. यह ऑफर स्वीकार करने या न करने पर अभी कोई ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर से काफी हलचल मची हुई है. अगर तृषा हां कहती हैं तो यह ना सिर्फ उनके करियर के लिए बड़ा कदम होगा, बल्कि तमिल सिनेमा की राजनीति और मनोरंजन के बीच के गहरे कनेक्शन को भी फिर से हाईलाइट करेगा.

क्या तृषा इस बड़े ऑफर को ठुकरा पाएंगी या उदयनिधि के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी? यह सवाल पूरे तमिल फिल्म जगत और फैन्स के दिमाग में घूम रहा है. दर्शक और फैन्स का पूरा ध्यान अब तृषा के फैसले पर है.

यह भी पढ़ें: जब एक अडल्ट स्टार ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, नाराज पब्लिक ने जला डाले थे पोस्टर, इसके बावजूद हिट रही थी जिस्म-2

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com