विज्ञापन

विजय के CM बनने से लेकर अब तक, तृषा के वो तीन खाल पल, जिनसे अफवाहों को मिली हवा

अभिनेता जोसेफ विजय, जिन्हें टीवीके के संस्थापक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भव्य समारोह के कुछ घंटों के अंदर ही सोशल मीडिया पर एक और नाम छा गया, जो हैं तृषा कृष्णन.

विजय के CM बनने से लेकर अब तक, तृषा के वो तीन खाल पल, जिनसे अफवाहों को मिली हवा
विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता फिर चर्चा में?

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक दिन रहा जब लोकप्रिय अभिनेता जोसेफ विजय, जिन्हें टीवीके के संस्थापक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भव्य समारोह के कुछ घंटों के अंदर ही सोशल मीडिया पर एक और नाम छा गया, जो हैं तृषा कृष्णन. समारोह के दौरान तृषा की भावुकता को कैद करते एक छोटा वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में तृषा विजय के पहले भाषण के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी आंखें नम हैं. इस पल को देखते ही उनके फैंस भावुक हो गए और कमेंट्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भर गए.

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी कर चुकी हैं जेल में भी डांस, कैदियों ने पैसे जोड़ बुलाया था हरियाणवी डांसर को

तृषा का इंस्टाग्राम पोस्ट आया

वायरल वीडियो के कुछ देर बाद तृषा ने इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने उसी ग्रीन कलर की साड़ी में फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह इवेंट में शामिल हुई थीं. पोस्ट के कैप्शन में तृषा ने था- प्यार हमेशा ज्यादा ज़ोरदार होता है.

पोस्ट पर रोमांटिक गाना

कैप्शन के साथ उन्होंने रोमांटिक गाना 'काढालेनुम थेरवेज़ुधि' का बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया. पोस्ट के कुछ मिनटों में ही फैंस थ्योरी बनाने लगे. क्या कैप्शन प्रतीकात्मक था? गाने का चुनाव जानबूझकर किया गया? और क्या तृषा इस पोस्ट के जरिए विजय के साथ अपनी कथित बॉन्डिंग पर लगातार चल रही अटकलों का जवाब दे रही हैं?

विजय की मां को लगाया गले

समारोह के बाद तृषा को विजय की मां शोभा के साथ गले मिलते भी देखा गया. वेन्यू से बाहर निकलते समय फैंस और मीडिया ने उन्हें घेर लिया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए.

विजय और तृषा की फिल्में

विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'लियो' समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता. सालों से उनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया इंटरेक्शन रिलेशनशिप रूमर्स को हवा देते रहे हैं, हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर इन अटकलों पर कोई बयान नहीं दिया.

अब जब विजय राजनीति में अपने सबसे बड़े रोल की शुरुआत कर चुके हैं और अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज की तैयारी में हैं. तृषा के भावुक पल और क्रिप्टिक पोस्ट फिर से पूरे तमिलनाडु और देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं. फैंस दोनों की केमिस्ट्री को स्क्रीन से बाहर निकलकर असल जिंदगी में देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि कई लोग इसे सिर्फ दोस्ती और सम्मान का रिश्ता मानते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay, Vijay And Trisha Krishnan, Trisha Krishnan, Vijay And Trisha Krishnan Relationship, Vijay And Trisha Krishnan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com