विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का पति बनते ही विजय देवरकोंडा बने 'कबीर सिंह', बीवी को घूर रहे शख्स का किया ये हाल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी. इसी पार्टी से पैपराजी के साथ का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रश्मिका मंदाना का पति बनते ही विजय देवरकोंडा बने 'कबीर सिंह', बीवी को घूर रहे शख्स का किया ये हाल
रश्मिका मंदाना को लेकर पोजेसिव हुए विजय देवरकोंडा
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना के प्रेमिका से पत्नी बनते ही विजय देवरकोंडा उनके लिए और भी ज्यादा पजेसिव हो गए हैं. पर्दे पर रोमांटिक शॉट देने वाली रश्मिका को रियल लाइफ में अब अगर कोई देखेगा भी तो विजय बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है. वायरल वीडियो में विजय एक शख्स को रश्मिका को नहीं बल्कि कैमरे में देखने की नसीहत देते देख रहे हैं. हालांकि पत्नी के लिए थोड़ा पजेसिव होना कपल के फैंस को काफी क्यूट भी लग रहा है. अब विजय देवरकोंडा भले ही कितने बड़े एक्टर हों, लेकिन असल जिंदगी कोई किसी को पत्नी को ऐसे देखेगा तो जलन तो होगी ही ना.

‘उधर देख..उधर देख...'

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक माने जाने वाले विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी. इस शादी में केवल उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके बाद 4 मार्च को दोनों ने हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की. दोनों के रिसेप्शन की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कहीं विजय भीड़ से अपनी बीवी को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं तो कहीं पैपराजी के साथ सादगी से फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तिरंगा की नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, ठग की दादागिरी- पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो

इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो में दिख रहा कि विजय और रश्मिका अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रहे होते हैं, तभी शायद उन्हें ये महसूस होता है कि पास खड़ा शख्स कैमरे को नहीं उनकी पत्नी को देख रहा है. ऐसे में वो तुरंत उसे टोकते हैं और कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं ‘उधर देख...उधर...'. दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

लाल साड़ी में रश्मिका, वेष्टी-कुर्ते में विजय ने जीता दिल

रश्मिका और विजय की वेडिंग सेरेमनी की हर एक फोटो और वीडियो पर फैंस का दिल आ गया है. इसकी वजह दोनों की सादगी तो है ही साथ ही दोनों का ड्रेसिंग सेंस भी है. जहां आजकल सेलेब्स अपनी शादी में एक से एक महंगी ड्रेसेज और पेस्टल कलर के लहंगे पहन रहे हैं. ऐसे में इस कपल ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए पारंपरिक परिधान को चुना है. शादी में रश्मिका सोने के जेवर और साड़ी में नजर आईं वहीं विजय ने धोती पहनी, और रिसेप्शन में भी रश्मिका ने लाल रंग की प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी और विजय क्रीम कलर की वेष्टी और कुर्ते में नजर आए.

यह भी पढ़ें: 44 स्कूल, 9वीं और 10वीं के सारे बच्चे, अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जिम्मेदारी- स्टारी जोड़ी का शादी के बाद बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com