विद्या बालन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जहां वह अपनी कॉमेडी और फनी रील्स से फैंस को हंसाती हैं तो वहीं अपने साड़ी और इंडियन लुक्स से महिलाओं को फैशन टिप्स देती हुई नजर आती हैं. लेकिन हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के एक फोटोशूट में विद्या बालन का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है. वहीं इन तस्वीरों से लोगों की नजर नहीं हट रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
डब्बू रत्नानी द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में विद्या बालन एक हाथ में अखबार और दूसरे हाथ में एक मग के साथ दिख रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने हाई हील्स और सन ग्लासेस लगाए हुए हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है. इस तस्वीर पर फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई फैन्स ने विद्या की फिल्म द डर्टी पिक्चर को याद किया है, जिसमें उन्होंने साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डब्बू रत्नानी मशहूर फोटोग्राफर हैं, जो ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सितारों का फोटोशूट कर चुके हैं. इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल का भी फोटोशूट किया था, जिसकी तस्वीरें सुर्खियों में थी.
बता दें कि विद्या बालन बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. वह परिणीता, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, कहानी, गुरु, पा और द डर्टी पिक्चर जैसी प्रशंसित फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. वहीं भूल भुलैया, लगे रहो मुन्ना भाई, मिशन मंगल और बेगम जान में उनके किरदारों को आज भी फैंस याद करते हैं. विद्या की पिछली कुछ फ़िल्मों में बायोपिक शकुंतला देवी और शेरनी शामिल हैं. अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो वह दो का हिस्सा हैं, जिसमें एक का नाम नीयत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं