विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है...

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को डेट करने की अफवाह पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां सफाई देने की कोई जरूरत है."

Also Read in
कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है...
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर किया खुलासा
  • विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को लेकर किया खुलासा
  • एक्टर ने कैटरीना कैफ के साथ अपने रिलेशनशिप पर की खुलकर बातचीत
  • विक्की कौशल ने कहा कि प्यार सबसे अच्छी भावना है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, दोनों कलाकारों को अक्सर साथ में देखा जा रहा है, जिससे लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में एक्टर विक्की कौशल ने डेक्कन क्रॉनिकल को दिये इंटरव्यू में अपने और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है. इसके अलावा उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट करने की बात पर कहा कि मैं कभी भी झूठ नहीं बोलूंगा, क्योंकि एक झूठ को छुपाने के लिए और भी कई झूठ बोलने पड़ते हैं.

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते आया नया ट्विस्ट, अब माहिरा शर्मा नहीं होंगी बाहर, बल्कि...

????

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को डेट करने की अफवाह पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां सफाई देने की कोई जरूरत है. मैं बस इतना कहूंगा कि कई बार आपको अपनी निजी जिंदगी को थोड़ा संभालने की जरूरत है. कई बार मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुला हो जाता हूं, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल सकता. अगर आप एक झूठ बोलते हैं तो आपको इसे छुपाना पड़ता है और अंत में आपको और भी झूछ बोलने पड़ते हैं. अगर आप कोई बयान देते हैं तो चर्चा और भी बढ़ती है. वाकई में अगर स्पष्ट रूप से कहूं तो ऐसा कुछ भी नहीं है."

सारा अली खान की तबियत हुई खराब, तो कार्तिक आर्यन ने सबके सामने उठा लिया गोद में... देखें Video

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने इंटरव्यू के दौरान प्यार को लेकर भी कई बातें कहीं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्यार इस दुनिया में सबसे अच्छा एहसास है. कोई खुद को प्यार का अनुभव करते हुए खुद को सबसे अच्छे दौर में पाता है. वह जो कुछ भी करता है, वह जोश, अच्छे इरादों और भावनाओं के साथ करता है. मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा एहसास है." बता दें कि विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' (Bhoot: The Haunted Ship) में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह तख्त में भी दिखाई देने वाले हैं. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Bhoot, Vicky Kaushal On Dating Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com