विज्ञापन

मां के धोखे के बाद टूट गई थी ये सुपरस्टार, 20 सालों तक नहीं देखी शक्ल, राजेंद्र, शम्मी और संजीव करना चाहते थे शादी, कम उम्र में गई जान

नूतन का जन्म 4 जून 1936 को एक संपन्न परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम कुमारसेन समर्थ और मां का नाम शोभना समर्थ था. नूतन की मां खुद एक एक्ट्रेस थीं . इसलिए नूतन भी मां की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं.

मां के धोखे के बाद टूट गई थी ये सुपरस्टार, 20 सालों तक नहीं देखी शक्ल, राजेंद्र, शम्मी और संजीव करना चाहते थे शादी, कम उम्र में गई जान
मां के धोखे के बाद टूट गई थी ये सुपरस्टार
नई दिल्ली:

इंडियन सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक नूतन ने एक से एक हिट फिल्में दीं. उन्होंने 50 से 60 के दशक के कई सुपरस्टार संग काम किया था. इसमें देव आनंद के साथ भी वह काम कर चुकी हैं. नूतन अपने अभिनय में सादगी से मशहूर थीं. फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी वह एक्टिंग करने में सबसे अलग निकलीं. नूतन को उनकी मां ने फिल्मों में लॉन्च किया था. कहा जाता है कि नूतन की उनकी मां संग नहीं बनती थी और उनके रिश्ते में बहुत खटास आ चुकी थी. नूतन अपनी मां के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुकी थीं. नूतन का फिल्मी सफर बहुत शानदार रहा, लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत दुखी रहीं. वह अपनी मां से नफरत तक करने लगी थीं.

मां से नफरत क्यों करती थीं नूतन?

नूतन का जन्म 4 जून 1936 को एक संपन्न परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम कुमारसेन समर्थ और मां का नाम शोभना समर्थ था. नूतन की मां खुद एक एक्ट्रेस थीं . इसलिए नूतन भी मां की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. साल 1950 में उन्होंने फिल्म नल दमयंती और मां की फिल्म हमारी बेटी में भी काम किया था. मगर सोचने वाली बात यह है कि नूतन का मां से ऐसा क्या झगड़ा हुआ, जिससे वह अपनी मां को अपना दुश्मन समझने लगी थीं. बता दें, शोभना पिक्चर्स बैनर तले ही नूतन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म प्रोडक्शन का सारा हिसाब-किताब नूतन की मां के हाथ में था और एक्ट्रेस इसमें कभी कोई दखलअंदाजी नहीं करती थीं.

मां-बेटी में क्या हुई थी अनबन?
मां-बेटी के बीच की कलह उस समय शुरू हुई, जब नूतन के घर बकाया टैक्स चुकाने के चलते इनकम टैक्स का लेटर पहुंचा था. ऐसे में शोभना ने टैक्स का पैसा नूतन से चुकाने को कहा. मगर नूतन ने कहा कि वह सिर्फ अपने हिस्से का टैक्स चुकाएंगी. नूतन ने कहा था, फिल्मों से जो भी कमाई होती है, वो सारी कंपनी को जाती है. फिर भला मैं कैसे टैक्स भर सकती हूं'. नूतन ने अपनी मां की चाल को समझने में देरी नहीं की और उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए. इसके बाद अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस केस के बाद नूतन फिर कभी अपनी मां के पास नहीं गई और ना ही उनसे कोई रिश्ता बढ़ाया. बता दें, नूतन एक्ट्रेस काजोल की सगी मौसी लगती थीं.




 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shobhna Samarth And Nutan, Nutan, Nutan Actress Childhood Photo, Nutan Best Films, Nutan Childhood Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com