- अजय देवगन ने किया खुलासा
- बताया- भीड़ से बचाने के लिए वीरू देवगन ने भेज दिए थे फाइटर्स
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan) एक बहुत बड़े एक्शन डायरेक्टर थे. स्टंट और एक्शन सीक्वेंस को डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने 'हिंदुस्तान की कसम' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है. इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आए थे. साथ ही उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे थे. अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन को अपनी प्रेरणा मानते हैं. हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn Video) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
That's another major tribute for #VeeruDevgn ji @ajaydevgn
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) May 28, 2019
What a story, when Ajay Devgn was attacked by a crowd of 1000 and his dad took them all heads on!!! pic.twitter.com/YMps1OkgQN
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो में साजिद खान (Sajid Khan) अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ हुए उस पुराने किस्से को याद करते हुए कह रहे हैं, "अजय की व्हाइट जीप थी, जिसमें हम सब घूमते थे. हॉलिडे होटल के पास पतली सी गली थी, जहां से अचानक पतंग के पीछे भागते हुए एक बच्चा पता नहीं कहां से आ गया. जीप फूल स्पीड में थी, तो हमने ब्रेक लगा दिया. हालांकि, बच्चे को लगी नहीं थी. वह डर गया और रोने लगा. पता नहीं वहां पर कहां से हजारों लोग इक्ट्ठा हो गए. हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे कि इसमें अजय की कोई गलती नहीं है और बच्चा भी बिल्कुल ठीक है."
वीडियो में साजिद खान (Sajid Khan) आगे कह रहे हैं, "लेकिन लोग बोलने लगे, 'बाहर निकलो, बाहर निकलो, तुम सब अमीर लोग बहुत तेज गाड़ी चलाते हो.' फिर समझ नहीं आया कि क्या हुआ. 10 मिनट बाद यह खबर अजय (Ajay Devgn) के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan) को मिली. जो उसी समय 150 से 250 फाइटर्स लेकर स्पॉट पर पहुंच गए. यह बिल्कुल हिंदी फिल्म सीन की तरह था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं