विज्ञापन

TV TRP List: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ को बड़ा झटका, इस शो ने मारी बाजी, बना नंबर 1

टीवी के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. इस हफ्ते की TRP लिस्ट आ गई हैं. बार्क इंडिया ने साल 2026 के 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

TV TRP List: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ को बड़ा झटका, इस शो ने मारी बाजी, बना नंबर 1
TRP में नंबर 1 बना यह शो

टीवी के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. इस हफ्ते की TRP लिस्ट आ गई हैं. बार्क इंडिया ने साल 2026 के 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस बार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और अनुपमा को बड़ा झटका लगा है. वहीं एक नए शो ने पहले नंबर पर जगह बना ली है. तो चलिए जानते हैं कौन से शो ने किस नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस हफ्ते सीरियल वसुधा को बहुत बड़ा फायदा मिला है. यह शो नंबर 1 की पोजिशन पर पहुंच गया है और इस हफ्ते का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला हिंदी शो बनकर उभरा. इसकी रेटिंग 1.8 है. शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

क्योंकि...को झटका

स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते पहले नंबर से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया है. हालांकि, आकाशदीप सहगल के रियो के तौर पर कास्ट में शामिल होने के बाद भी यह सीरीज अपने दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई है. 17वें हफ्ते की रैंकिंग में 'गंगा माई की बेटियां' तीसरे नंबर पर रही, जबकि 'तुम से तुम तक' चौथे नंबर पर रही.

5वें नंबर पर अनुपमा

रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी नीचे आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते शो की रेटिंग कम हो गई है. टीआरपी की रेस में पिछड़ कर ये 5वें नंबर पर पहुंच गया है. इस हफ्ते इसने 1.5 टीआरपी रेटिंग हासिल की है. छठी रैंक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को मिली, जिसकी रेटिंग्स में पिछले कुछ हफ्तों से सुधार देखने को मिल रहा है. इसी तरह, एक और लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' ने इस लिस्ट में सातवीं रैंक हासिल की.

यह भी पढ़ें: रेखा जिस बच्चे को देख खुशी से झूम उठीं, बड़ा होकर बना 90s का सबसे गुड लुकिंग हीरो, हिलाया था शाहरुख-सलमान-आमिर का करियर

इस लिस्ट में जगह बनाने वाला एक और शो है 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं', जो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन-ऑफ है और इसने आठवां स्थान हासिल किया. 17वें हफ्ते में 'नागिन 7' नौवें स्थान पर रहा, जबकि 'लाफ्टर शेफ्स 3' इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TRP List 2026, BARC India TRP Report, Vasudha Serial TRP, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 TRP, Anupama Latest TRP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com