सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस भी फिल्म की ये फोटो होगी, वो क्या कमाल-धमाल रहने वाली है. इस तस्वीर में एक सींगों वाला दानव नजर आ रहा है और चारों तरफ पहाड़ हैं. ये फोटो हैरान कर देने वाली है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं. वहीं जब एआई ग्रॉक से पूछा गया कि ये किस फिल्म की फोटो है तो उसका जवाब सुनकर ज्यादा हैरत नहीं हुई. आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले दानव की.

यह भी पढ़ें: होली पर मनोरंजन की पिचकारी चलाएंगे खेसारीलाल यादव, 4 मार्च को रिलीज हो रही 'अग्नि परीक्षा'
@AlwaysBollywood के X हैंडल पर शेयर की गई यह इमेज एक विशाल, सींग वाला राक्षस दिखाती है, जो पहाड़ों और कोहरे से घिरे घने इलाके में खड़ा है. इस राक्षस का कद-काठी बेहद भयावह है, मांसल शरीर, बड़े-बड़े सींग, क्रूर चेहरा और प्राचीन योद्धा जैसी पोशाक में वह किसी पौराणिक दानव की तरह लगता है. फैंस और सिनेमा प्रेमी इस रहस्यमयी इमेज को देखकर हैरान हैं और विभिन्न फिल्मों के नाम गिनाने लगे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण से जुड़ी हो सकती है, जिसमें रणबीर कपूर राम की भूमिका में हैं. एक यूजर ने लिखा, कि यह कुंभकर्ण या कोई अन्य राक्षस हो सकता है.
A walking nightmare
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) February 15, 2026
A leaked picture from an upcoming biggie, any idea from which moviepic.twitter.com/XysGkbDwkT
कुछ अन्य ने इसे महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म वाराणसी मूवी से जोड़ा. एक कमेंट में तो कहा गया कि वाराणसी या रामायण. एक यूजर ने मजाक में एए22 (ऑलू अर्जुन की कोई फिल्म) या एटली प्रोजेक्ट का जिक्र किया. हालांकि, पोस्ट में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यह लीक इमेज बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों की ओर इशारा करती लगती है जो मिथकीय या फैंटेसी एलिमेंट्स से भरी हैं. वहीं Grok से जब इस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उसने इसे एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का बताया. अब बेशक ये किस फिल्म की है ये तो समय ही बताएगा. लेकिन इस फोटो ने फैन्स में एक्साइटमेंट जरूर पैदा कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं