साउथ सिनेमा के स्टार पवन कल्याण की मचअवेटेड एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 से टकराने वाली है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच मेकर्स ने उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां फैंस पवन कल्याण को एक्शन में देखकर एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर में सीन को नोटिस किया और इसे ओजी का बताया है. इसके चलते वह मेकर्स को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं.
उस्ताद भगत सिंह का आया ट्रेलर
पवन कल्याण को ट्रेलर की शुरुआत में गन हाथ में पकड़े डायलॉग डिलीवरी करते हुए देखा जा सकता है. वहीं पूरे ट्रेलर में एक्शन, एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं फैंस ने नोटिस किया कि पवन कल्याण के एक सीन में वह ब्लैक आउटफिट में बेल्ट लगाए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस की दे कॉल हिम ओजी की यादें ताजा हो गई हैं और उन्होंने मेकर्स को ट्रोल किया है.
Which one is OG and which one is UBS ? #JustAsking https://t.co/IbpAwVl5jh
— Jersey #10 (@AustinTendulkar) March 14, 2026
ये भी पढे़ं- देओल फैमिली का वो बेटा, जो शराब के नशे में रहता था डूबा, आज नेटवर्थ के मामले में है परिवार में सबसे अमीर
उस्ताद भगत सिंह के बारे में
For a moment, I thought Harish Shankar reused some shots from OG. 🤧 pic.twitter.com/Wfb0FcEQ0Z
— Ubais (@This_Is_Ubais) March 14, 2026
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' की तमिल रीमेक बताई जा रही है. साल 2016 में एटली द्वारा निर्देशित फिल्म थेरी को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. इसने बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई भी की थी. इसे कई भाषाओं में डब भी किया गया था. हिंदी दर्शक भी इस फिल्म को देख चुके हैं. फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के अपोजिट श्रीलीला नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रथिबन, पवन कल्याण, राशि, अविनाश, गौतमी और नागा महेश भी नजर आएंगे. इस फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे. 19 मार्च को रणवीर सिंह की पैन इंडिया हिंदी फिल्म धुरंधर 2 भी पर्दे पर लगेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं