उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'आई लव यू' कहती नजर आ रही हैं. हालाँकि, प्रशंसकों ने उस वीडियो को ऋषभ पंत से जोड़ दिया और यह सुर्खियां बटोरने लगा. लगातार ऐसा हो रहा है कि उर्वशी रौतेला कुछ भी कहती हैं, उनका नाम ऋषभ पंत से जोड़ दिया जाता है. लेकिन इस वीडियो के जब कई मायने निकाले गए तो उर्वशी रौतेला ने अब इस बात को एकदम साफ कर दिया है कि इसका ऋषभ पंत से कोई लेना-देना नहीं है.
उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है और इसमें अपनी बात रखी है. उर्वशी रौतेला ने लिखा है, ‘मैं इन दिनों सर्कुलेट हो रहे मेरे आई लव यू वीडियो के बारे में फिर से स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह केवल अभिनय के दृष्टिकोण से था और एक डायलॉग सीन था जिसमें न तो किसी की ओर और न ही किसी वीडियो कॉल की ओर इशारा किया गया था.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Add image caption here
इससे पहले उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक डायलॉग बोलती नजर आती हैं. उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप बोलो आई लव यू...न पहले आप बोलो आई लव यू..एक बार बोल दो..बस एक बार बोल दो.'
जैसे ही उन्होंने वीडियो साझा किया, फैन्स ने इसे ऋषभ पंत से जोड़ दिया और वायरल वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर फिर से सामने आया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस अपना रुख फैन्स के आगे रखा है.
शाहरुख खान और गौरी खान बच्चों के साथ आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं