जी कॉमेडी शो के हर एपिसोड में नए मेहमान आते हैं दिलचस्प और अनसुने किस्से साझा करते हैं. यह शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. शो के आगामी एपिसोज में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) स्पेशल गेस्ट के रूप में अपने दिलचस्प किस्सों और मसालेदार कमेंट्स के साथ हमारा खूब मनोरंजन करेंगी. जहां उर्मिला का दिलकश अंदाज और किलर डांस मूव्स दर्शकों का मन मोह लेंगे. वहीं सभी 10 कॉमेडियन्स 'टीम हंसाएंगे' बनकर सामने आएंगे और सबको लोटपोट कर देंगे. इस दौरान उर्मिला मातोंडकर एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया.

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) अपनी 1995 की हिट फिल्म रंगीला से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाकर सभी को चौंका देंगी. असल में मुबीन सौदागर, चित्राशी रावत और गौरव दुबे द्वारा पेश किए गए इस फिल्म के स्पूफ एक्ट के बाद उर्मिला मातोंडकर ने भी इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रंगीला के पॉपुलर गाने 'तन्हा तन्हा यहां पे जीना' के अलग-अलग सीक्वेंस के लिए जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी, और इसकी वजह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने बताया, "कोई नहीं जानता, लेकिन मैंने फिल्म 'गीला' के 'तन्हा-तन्हा गाने' में जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी और सच कहूं तो यह बड़ा मजेदार था. इस सीक्वेंस को बड़ा अनोखा और ताजगी भरा दिखाना था, और हमें ये कहा गया था कि काफी सोच-विचार और रिसर्च करने के बाद चीजें करें. हम इस सीक्वेंस में नेचुरल रहना चाहते थे और जब हमें हमारे कॉस्ट्यूम्स के बारे में बताया जा रहा था, तो जैकी श्रॉफ ने मुझे अपनी गंजी पहनने को कहा. मैं थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी और फिर सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया. असल में मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली. तो यह नुस्खा मेरे लिए काम कर गया."
ये वीडियो भी देखें: एक्ट्रेस सौजन्या का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं