विज्ञापन

कौन हैं उर्मिता मातोंडकर के एक्स हस्बैंड जिन्होंने तलाक के बाद किया दूसरा निकाह, इंस्टाग्राम पर दिखाया नई बेगम का चेहरा

उर्मिला मातोंडकर ने 8 साल की शादी के बाद एक्स हस्बैंड मोहसिन अख्तर मीर से 2024 में तलाक की अर्जी दी थी. 

कौन हैं उर्मिता मातोंडकर के एक्स हस्बैंड जिन्होंने तलाक के बाद किया दूसरा निकाह, इंस्टाग्राम पर दिखाया नई बेगम का चेहरा
उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड के दूसरे निकाह की तस्वीरें
Instagram
नई दिल्ली:

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड ने दूसरा निकाह कर लिया है. इसका ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है और अपनी दूसरी बेगम की फोटो भी शेयर की है. अब आप सोच रहे होंगे कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के ये एक्स हस्बैंड महाशय हैं कौन? ये हैं मॉडल-बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर. अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए अनाउंस किया कि वह शादी कर चुके हैं. संडे को इंस्टाग्राम पर उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ उन्होंने बताया कि निधा भट्ट से उन्होंने शादी की है. मोहसिन अख्तर ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों के साथ दोबारा प्यार पाने और वाइफ के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

मोहसिन अख्तर ने शेयर की दूसरी वाइफ की फोटो

इंस्टाग्राम पर ढेर सारी वेडिंग फोटोज के साथ इंस्टाग्राम पर मोहसिन अख्तर ने कैप्शन में लिखा, साफ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल. अपनी रूह को पाक रखो, आगे बढ़ते हुए खुद को हील करो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी किस्मत हमेशा बेहतर होती है. सही समय आने पर उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई. तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लेकर आईं. इसलिए, मेरे प्यार, तुम्हारा शुक्रिया. और शुक्रिया मौजी दुनिया की दूसरी तरफ रहते हुए मेरा ध्यान रखने के लिए. मैं जानता हूं कि यह आपका आशीर्वाद है, जो इस तरह आया है. आज मैं जानता हूं कि आप शांति में होंगी. मुझे आपकी याद आती है, जितना मैं सोच भी नहीं सकता और मैं आपसे प्यार करता हूं. हमें अपनी दुआओं में रखना. ”

ये भी पढे़ं- काला हिरण के ही इस एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे प्रोड्यूसर अमित जानी, खुद को बताया था सलमान खान का दोस्त 

उर्मिला मातोंडकर से टूटी थी 8 साल की शादी

मोहसिन अख्तर, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं. वहीं 2024 में दोनों की शादी में अनबन को लेकर खबरें सामने आई थीं. जबकि उसी साल सितंबर में करीबी सूत्रों ने जानकारी दी कि उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई के कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. हालांकि इस पर कभी दोनों का रिएक्शन सामने नहीं आया. 

उर्मिला मातोंकर और मोहसिन अख्तर के बीच था 10 साल का उम्र का फासला

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर की मुलाकात उर्मिला मातोंडकर से मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में 2014 में हुई थी. वहीं 2016 में दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हुआ.  4 फरवरी 2016 में उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की शादी हुई थी. इसके बाद अमृतसर के गोल्डन मंदिर में निकाह के बाद दोनों गए थे. इस शादी की चर्चा इंटरनेट पर काफी हुई थी क्योंकि ना सिर्फ इंटरफेथ मैरिज बल्कि दोनों के बीच 10 साल का उम्र का फासला चर्चा का विषय था. हालांकि 8 साल की शादी में दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं चला और दोनों अलग हो गए.

उर्मिला मातोंडकर के बारे में 

उर्मिला मातोंडकर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मीं दुनिया में कदम रखा था. वह कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद 1991 में नरसिम्हा फिल्म में वह लीडिंग लेडी बनीं और फिर उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ. वह रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी फिल्मों में नजर आईं.  

ये भी पढ़ें- 15 जून को बॉक्स ऑफिस पर 25 साल पहले टकराई थी दो फिल्में, दोनों हिट, एक ने 18 करोड़ के बजट में कमाए 133 करोड़

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondakar, Urmila Matondkar Ex Husband, Mohsin Akhtar Mir, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com