विज्ञापन

बाघों के बीच पहुंचीं उर्फी जावेद, वीडियोज शेयर कर दिखाई उत्सुकता

उर्फी जावेद अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वह कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.

बाघों के बीच पहुंचीं उर्फी जावेद, वीडियोज शेयर कर दिखाई उत्सुकता
urfi javed

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी ही रहती हैं. उर्फी का ड्रेसिंग सेंस हो या तो अपनी बात को बेबाकी से रखना हो, उनकी यही बात उर्फी को दूसरों से अलग बनाती है. वैसे तो उर्फी सोशल मीडिया पर अपने पल-पल की खबर अपने फैंस के बीच शेयर करती हैं. बता दें, इन दिनों उर्फी मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अपना समय बीता रही हैं और कान्हा टाइगर रिजर्व का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर कर रही हैं. हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. आखिर इनमें खास है क्या, चलिए आपको बताते हैं.

उर्फी जावेद का जीवन परिचय

अगर उर्फी जावेद के जीवन परिचय की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. उर्फी का जन्म 15 अक्टूबर 1994 में हुआ था.  उन्होंने मांस कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री हासिल की थी. उर्फी जावेद टेलीविजन एक्ट्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर्सनालिटी भी हैं जो हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होती रही हैं. उर्फी साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं. वैसे उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी से असली पहचान मिली. अगर उर्फी जावेद के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हन', 'पंच बीट' जैसे तमाम शोज कर चुकी हैं. उर्फी जावेद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मेहनत करना पड़ा था. जिसका जिक्र वह काफी इंटरव्यूज में भी कर चुकी हैं. बीते साल ऊर्फी जावेद के जीवन पर आधारित एक सीरीज भी आई. जिसमें उर्फी जावेद की पूरी संघर्ष की यात्रा दिखाई गई थी. वैसे उर्फी जावेद साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजने वाली एशियाई लोगों में से एक बन गई थीं. उन्होंने सारा अली खान, दिशा पटानी जैसी हस्तियों को पछाड़ दिया था. साल 2023 तक जावेद की इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और सितंबर 2024 में उर्फी की 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे. इंडियाज गोट लेटेंट शो के दौरान कुछ प्रतियोगों ने जावेद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसमें उनको बहुत भला बुरा बोला गया.

वन विभाग के कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया

उर्फी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर वीडियोज शेयर किए हैं. जिसमें वह वन विभाग के कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उर्फी कह रही हैं कि इन लोगों ने रात भर पूरे जंगल में आग बुझाई है. कृपया करके आप जंगल में आग ना लगाएं. अपने कुत्तों को भी वैक्सिंग जरूर लगवाएं, जिससे कुत्तों को जंगल में इंफेक्शन न हो. इसके साथ-साथ उन्होंने कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया. ऊर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी करती हुई नजर आ रही है. उर्फी और उनके दोस्तों के बीच बॉन्डिंग और मस्ती साफ-साफ दिखाई दे रही है.

उर्फी जावेद का वर्कफ्रंट

अगर उल्टी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने सीरियल्स में छोटे-छोटे किरदार निभाए. उर्फी जावेद बीते साल 2025 में शो द ट्रेटर्स इंडिया में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने जीत हासिल की थी. इसके अलावा उर्फी जावेद इंडियाज गोट लेटेंट में भी दिखाई दे चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'जो परिवार बहू को बेटी का दर्जा नहीं दे सकते, बेटों की शादी नहीं करवानी चाहिए'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com