रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर धुरंधर का दूसरा पार्ट है. फिल्म को रिलीज हुए 69 दिन बीत चुके हैं और धुरंधर सीरीज भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने बाहुबली और पुष्पा 2 जैसी सीरीज को पछाड़ दिया है. वीकिपीडिया के अनुसार, 250 से 255 करोड़ के बजट में फिल्म के दोनों पार्ट का निर्माण किया गया था. वहीं पहले पार्ट ने 1340.1428 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि दूसरे पार्ट ने 1,850.61 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके बाद धुरंधर सीरीज ने 3200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 69
फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 विवाद के बाद FWICE द्वारा लगाए बैन के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज खत्म नहीं हुआ है. फिल्म 69वें दिन बाद भी कमाई कर रही है. वहीं 1150 करोड़ का कलेक्शन भारत में 1150 करोड़ हासिल करने से 2 करोड़ दूर है. हालांकि अब 4 जून को जियो हॉटस्टार पर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ये भी पढें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...
धुरंधर के गानों की रही चर्चा
‘धुरंधर 2' का गाना ‘आरी आरी' खूब चर्चा में रहा, जिसके वीडियो में रणवीर सिंह यानी हमजा का वही किलर अंदाज में नजर आए. इसके धांसू बैकग्राउंड म्यूजिक और रैप ने गाने में चार चांद लगा दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘आरी आरी' ओरिजनल सॉन्ग साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसके सिंगर्स थे बॉम्बे रॉकर्स. 90s के जमाने की जनरेशन को ये गाना बखूबी याद होगा. ‘धुरंधर' की तरह आदित्य ने इस पार्ट में भी पुराने को नए अंदाज में कुछ बदलाव के साथ रिलीज किया गया. गाने को बॉम्बे रॉकर्स के एक सिंगर नवतेज सिंह ने इसके अलावा शाश्वत सजदेवा, खान साब, जैस्मीन और सुधीर यदुवंशी ने आवाज दी है. आपको बता दें कि आदित्य ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट में रम्बा हो हो, ना तो कारवां की तलाश है जैसे गानों को रीक्रिएट किया था.
‘धुरंधर 2' से टकराने वाली फिल्म का हुआ ऐसा हाल
‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है जिसका काफी बज बना हुआ है. पहले 'धुरंधर 2' के साथ यश की 'टॉक्सिक' का क्लैश होने वाला था, लेकिन फिर 'टॉक्सिक' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया जिससे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' का रास्ता साफ हो गया. लेकिन फिर ऐलान किया गया कि पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और 150 करोड़ के बजट में 94 करोड़ का कलेक्शन ही फिल्म हासिल कर पाई.
ये भी पढ़ें- 100 करोड़ का घाटा, विलेन ने ली 11 रुपए फीस, डायरेक्टर की सबसे महंगी फिल्म बनी डिजास्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं