विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला हिट या फ्लॉप? अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 39: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हश्र हुआ, आइए जानते हैं कितना है बजट, कमाए कितने करोड़ और क्या रहा वर्डिक्ट?

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला हिट या फ्लॉप? अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला हिट या फ्लॉप?
नई दिल्ली:

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला हिट या फ्लॉप? ये ऐसा सवाल है जो अक्षय कुमार के फैन्स के दिलोदिमाग पर छाया है. वजह? अक्षय कुमार लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं, ऐसे मेँ उनकी फिल्म को लेकर ये सवाल लाजिमी भी है. हिट या फ्लॉप का ये सवाल उस समय और भी जरूरी हो जाता है जब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ आए. ये ऐसा सुपरहिट जो़ड़ी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट फिल्म दी है. आइए जानते हैं अक्षय कुमार की भूत बंगला हिट हुई या फ्लॉप? कितना है भूत बंगला का बजट? अब तक बॉक्स ऑफिस से कमाए हैं कितने करोड़.

भूत बंगला का बजट

अब अगर किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने के बारे में जानना है तो सबसे पहले इसके बजट पर नजर डाली जाए तो बेहतर है. विकिपीडिया और आईएमडीबी के मुताबिक हॉरर कॉमेडी भूत बंगला का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में फिल्म हाई बजट पर बनाई गई है. 

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39

भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक इसने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें पेड प्रीव्यू के 3.75 करोड़ जोड़ दिए जाएं तो यह 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो जाता है. अब बात करते हैं 39वें दिन यानी 25 मई के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो सैकनिल्क के मुताबिक इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं.

भूत बंगला: बजट वर्सेज कमाई

भूत बंगला का बजट 120 करोड़ रुपये है. सैकनिल्क के मुताबिक इसने 39 दिन में 174.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म प्रॉफिट में आ गई है और हिट का तमगा हासिल कर चुकी है. 

भूत बंगला रिव्यू

हालांकि भूत बंगला को मिक्स रिव्यू मिले थे. तरण आदर्श ने इस एंटरटेनर बताया था. उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का कॉम्बो निराश नहीं करता है. वहीं कई रिव्यू में फिल्म को पुरानी फिल्मों का कॉकटेल बताया गया था. 

भूत बंगला कास्ट-कू

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर भूत बंगला बनाई. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया और निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhooth Bangla, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com