इन दिनों माइथोलॉजिकल फिल्म का जोर है. दर्शक इस तरह की फिल्मों को पसंद कर रहे हैं और उनकी नई पसंद बनी है कृष्णावरतारम् नाम से आई एक फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म की हाईलाइट हैं एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता जिन्होंने फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया. सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी अदाकारी से फैन्स का दिल जीत लिया. आज अपने इस किरदार के लिए नाम कमाने वाले सिद्धार्थ इससे पहले छोटे पर्दे के चॉकलेटी बॉय रहे हैं.
वायरल म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे सिद्धार्थ गुप्ता
साल 2019 में ध्वनि भानुशाली का गाना 'वास्ते' रिलीज हुआ था. इस गाने में सिद्धार्थ कॉलेज स्टूडेंट के रोल में नजर आए थे. म्यूजिक वीडियो में काम कम था लेकिन वह अपने लुक और पर्सनैलिटी की वजह से नजर में आए और उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा देखने को मिला.

रागिनी MMS में नजर आ चुके हैं सिद्धार्थ गुप्ता
बात करें फिल्मी सफर की तो कृष्णावतारम् जैसी माइथो फिल्म करने से पहले सिद्धार्थ एकता कपूर की एक फिल्म में नजर आ चुके हैं. साल 2014 में एकता कपूर ने 'कुक्कू माथुर की झंड हो गई' नाम से एक फिल्म प्रोड्यूस की थी. इस फिल्म में सिद्धार्थ लीड रोल में थे. इसके बाद वे रागिनी एमएमएस रिटर्न्स नाम की बोल्ड वेब सीरीज में नजर आए. इतने सब के बाद भी उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई फिल्म 'कृष्णावतारम्'.

इस फिल्म में ट्रांसफॉर्मेशन और भगवान के किरदार में जो खूबसूरती सिद्धार्थ लेकर आए उन्हें पहचानना मुश्किल है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो 4 नवंबर 1993 में उत्तराखंड के देहरादून में जन्मे सिद्धार्थ गुप्ता, बॉलीवुड और टीवी प्रोड्यूसर डायरेक्टर विकास गुप्ता के सगे छोटे भाई हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने के लिए घटाया 16 किलो वजन, पाकिस्तान में घुसकर की थी भारत के लिए जासूसी, एक्ट्रेस को पहचाना आपने?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं