फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी, सत्यभामा और राधा की कहानी दिखाई दी है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया, दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे. हाल ही में फिल्म में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) ने NDTV से बात की और फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
एक्टर्स भगवान का किरदार निभाना चाहते हैं
सिद्धार्थ ने कहा कि बॉलीवुड के काफी एक्टर्स भगवान का किरदार निभाना चाहते हैं. हमारे बॉलीवुड की एक दिक्कत भी है, क्योंकि अगर हम भगवान का किरदार निभाते हैं तो टाइप कास्ट हो जाते हैं. मैं इतना कह सकता हूं कि हर एक एक्टर भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना चाहता है. आमिर खान और अभय वर्मा जी ने भी कहा था कि वह भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं. मेरा यह मानना है कि हम अपने किरदार नहीं चुनते. अगर किसी भगवान का किरदार होता है तो भगवान ही आपको उनका किरदार निभाने के लिए चुनते हैं. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे यह किरदार निभाने के लिए मिला.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
फिल्म साइन करने से पहले श्रीकृष्ण को लेकर नहीं थी ज्यादा जानकारी
सिद्धार्थ ने कहा जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई तब मैं पूरी तरीके से आध्यात्मिक नहीं था. मैंने इससे पहले कभी भी भगवान श्री कृष्ण का कोई सीरियल नहीं देखा था. मैंने सिर्फ अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडिशन दिया था. जब मेरी वर्कशॉप शुरू हुई, मुझे लगा कि मुझे भगवद गीता और दूसरी किताबें पढ़ना चाहिए. इसके अलावा मुझे डायरेक्टर ने भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर एक किताब दी थी. मैं सोने से 2 घंटे पहले भगवान श्री कृष्ण की किताब पढ़ता था. जितना मेरा इस किरदार को निभाने का डर था. वो दूर होता गया. जो भी अपने पर्दे पर मेरा परफॉर्मेंस देखा है, वो मेरी सोच से ही दर्शकों को दिखाई दिया है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी, एक्टिवेट हुआ भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं