विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

बादशाह के सॉन्ग पर अंकल-आंटी ने किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) के 'पागल (Paagal)' सॉन्ग पर अंकल और आंटी भी जबरदस्त डांस करते नजर आए.

बादशाह के सॉन्ग पर अंकल-आंटी ने किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
बादशाह (Badshah) के सॉन्ग पर अंकल और आंटी ने जमकर किया डांस
  • 'पागल' सॉन्ग पर जमकर नाचे अंकल और आंटी
  • बादशाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • अंकल और आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) के 'पागल (Paagal)' सॉन्ग का रंग हर किसी के ऊपर चढ़ा हुआ है. कभी इस गाने पर कोई डांस करते नजर आता है तो कभी कोई वीडियो बनाते दिखाई देता है. हाल ही में 'पागल (Paagal)' सॉन्ग पर एक अंकल और आंटी भी जबरदस्त डांस करते नजर आए. इस वीडियो को खुद बादशाह (Badshah) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वीडियो में अंकल 'पागल (Paagal)' सॉन्ग के लीरिक्स पर डांस करने के साथ ही काफी अच्छे एक्सप्रेशंस भी दे रहे हैं. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

आग से खेलती नजर आईं नोरा फतेही, Video पोस्ट कर बताई वजह

Bohot hi sahi

A post shared by GABRU GHATAK (@badboyshah) on


इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर करते हुए बादशाह (Badshah) ने लिखा, "बहुत ही सही." बादशाह के अलावा कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस पर कमेंट किया है. जहां एक तरफ 'सुपर 30' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने वीडियो को क्यूट बताया तो वहीं दूसरे कलाकारों ने अंकल और आंटी के एक्सप्रेशंस की तारीफ की. बादशाह के सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को करीब 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

Super 30 Box Office Collection Day 20: ऋतिक रोशन की फिल्म की शानदार कमाई जारी, अब तक कमाए इतने करोड़

बता दें कि बादशाह (Badshah) के 'पागल (Paagal)' सॉन्ग ने जबरदस्त वीडियो, लिरिक्स और म्यूजिक के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस गाने के जरिए बादशाह ने दक्षिण कोरिया के बीटीएस ग्रुप को भी पीछे छोड़ दिया था. यूट्यूब (YouTube) पर छाए इस सॉन्ग को अब तक करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा सॉन्ग 'शहर की लड़की' से भी बादशाह ने खूब धमाल मचाया था. अब वह 2 अगस्त को फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के जरिए पर्दे पर भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah, Paagal Song Video, Uncle Dance On Badshah Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com